ETV Bharat / state

धान खरीदी पर बोले CM साय- किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प, इस बार आधुनिक सिस्टम लागू

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर CM साय ने सभी जिलों के अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

CM Sai On Paddy Procurement
किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प- CM साय (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : November 15, 2025 at 5:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का काम शुरू हो गया है. इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि धान की खरीदी छत्तीसगढ़ के किसानों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव है. धान खरीदी को पूर्ण रूप से पारदर्शी समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा और किसानों के पैदा किए गए धान की खरीदारी सरकार करेगी.

आधुनिक सिस्टम लागू: मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की खरीदी के लिए सभी तैयारियां को समय से पूरा कर लिया गया था. जो भी किसान अपना धान बेचने के लिए आएंगे उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए इसके लिए सभी जिले के जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. धान खरीदी की व्यवस्था को तकनीकी सक्षम बनाया गया है. इस साल तूंहर टोकन एप, GPS आधारित परिवहन सतर्क ऐप और कमांड-कंट्रोल सेंटर जैसे आधुनिक सिस्टम लागू किए गए हैं.

आज भोर की सुनहरी किरणों के साथ छत्तीसगढ़ की धरती पर धान खरीदी की शुरुआत हुई है. छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं. मैंने सभी ज़िलों में आधारभूत व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि हर किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान विक्रय कर सके- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री

किसानों का भरोसा ही असली ताकत: मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कदम पर हमारी प्राथमिकताएं किसानों को सुविधा देना है. सम्मानजनक तरीके से उनके धान को खरीदना है और समय पर किसानों के खाते में पैसा चला जाए यह सुनिश्चित करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का अटूट विश्वास छत्तीसगढ़ के सरकार पर है और यही छत्तीसगढ़ के विकास के असली ताकत है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही प्रदेश भर के किसानों में उत्साह का माहौल है. पारदर्शी और मजबूत तकनीकी व्यवस्था से इस बार धान खरीदी की व्यवस्था और सहज और सरल तरीके से होगी.

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, तुंहर टोकन मोबाइल एप का सर्वर डाउन, किसान परेशान
आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत, सांसद बोले- नींबू काटकर किया शुभारंभ, नहीं आएगी कोई दिक्कत
दुर्ग में धान खरीदी की शुरुआत, सांसद-विधायक और कलेक्टर ने किया पूजा-पाठ, पहले दिन 34 केंद्रों में खरीदी