अंबिकापुर में राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक के घर पहुंचे सीएम साय, सरकार के कामों का लिया फीडबैक
आत्मानंद स्कूल के रिटायर्ड प्रिंसिपल बृजेश पांडे से की मुलाकात, अभियान के तहत समाज के सीनियर और सम्मानित लोगों से मिल रहे

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : June 21, 2026 at 6:09 PM IST
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिले के अंबिकापुर पहुंचे. यहां उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित और रिटायर्ड प्रिंसिपल बृजेश पांडेय के घर जाकर उनसे मुलाकात की.
मुलाकात की वजह
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में "12 साल विश्वास के, विकास एवं जनकल्याण के अभियान" चला रही है. इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री समाज के सीनियर और सम्मानित लोगों से मिलकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार जनता का भरोसा जीतकर 12 सालों तक देश की सेवा करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की तरफ से पीएम मोदी को बधाई दी. सीएम ने कहा कि वे इस मौके को एक उत्सव की तरह मना रहे हैं और बुजुर्गों से आशीर्वाद ले रहे हैं.

मुख्यमंत्री जी का घर आना हमारे पूरे परिवार के लिए, मेरे लिए सबके लिए सौभाग्य की बात है.- रिटायर्ड प्रिंसिपल बृजेश पांडेय
सम्मानित शिक्षक ने क्या कहा?
रिटायर्ड प्रिंसिपल बृजेश पांडेय ने मुख्यमंत्री के उनके घर आने पर खुशी जताई और इसे अपने परिवार के लिए सौभाग्य की बात कहा. उन्होंने बताया कि इस मुलाकात का मकसद यह देखना था कि सरकारी योजनाएं जमीन पर कितना काम कर रही हैं और समाज की भलाई के लिए तथा योजनाओं को और बेहतर बनाने के लिए लोगों से सुझाव और सलाह ली जा सके.

