ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ से 815 हाजी करेंगे हज यात्रा, रायपुर में सीएम साय ने किया किट का वितरण

हाजियों को रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने किट का वितरण किया है.छत्तीसगढ़ से 815 हाजी साऊदी अरब के लिए रवाना होंगे

Chhattisgarh Haj Committee Program
छत्तीसगढ़ हज कमेटी का कार्यक्रम (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : April 25, 2026 at 5:11 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: जल्द ही हज यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में हज यात्रियों यानी की हाजियों को किट का वितरण किया गया. इस साल जितने हाजियों ने हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा था. उन सभी को हज यात्रा में जाने का मौका मिला है. छत्तीसगढ़ से महिला और पुरुष हाजियों की संख्या 815 है, जिसमें 417 पुरुष और 398 महिला शामिल हैं, जो हज यात्रा पर सऊदी अरब रवाना होंगे. हाजियों को दिए गए मेडिकल किट में बीपी और शुगर मापने की मशीन भी दी गई है. इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह बड़ा सौभाग्य का विषय है कि छत्तीसगढ़ से हज यात्रा पर 815 हज यात्री रवाना होने वाले हैं. उनकी यात्रा सुखद हो ऐसी अल्लाह ताला से गुजारिश है.

हज यात्रियों को हेल्थ किट का वितरण

इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इस बार हज यात्रियों को स्वास्थ्य प्रशिक्षण भी दिया गया है. सरकार की तरफ से हज यात्रियों को एक हेल्थ किट भी प्रदान किया गया है. हेल्थ किट में शुगर और बीपी मापने की मशीन भी है. सभी हज यात्री मक्का और मदीना जाएंगे वहां पर हमारे देश और प्रदेश के लिए दुआएं मांगने के साथ ही अपने परिवार के लिए अल्लाह ताला से भी दुआएं मांगेंगे.

छत्तीसगढ़ के हाजियों का स्वागत (ETV BHARAT)

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि पहले लॉटरी सिस्टम के आधार पर लोग हज यात्रा पर जाते थे, लेकिन जब से मोदी की सरकार आई है तब से इसमें बदलाव किया गया है. साल 2014 से हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फॉर्म की प्रक्रिया शुरू हुई. इसके लिए मोदी सरकार ने सऊदी अरब सरकार से भी बात की थी. हिंदुस्तान के जितने भी हज यात्री हैं जितने हज यात्री ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं हज कमेटी के माध्यम से सबका चयन किया जाए.

छत्तीसगढ़ से कुल 815 महिला और पुरुष यात्रा करने वाले हज यात्रियों ने फॉर्म भरा था और सभी हज यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. मदीना और जद्दा में गर्मी के समय धूप बहुत ज्यादा होती है. भारत के मुकाबले सऊदी अरब में गर्मी ज्यादा पड़ती है. किट में हज यात्रियों को छतरी एहराम बैग और मेडिकल किट दिया जा रहा है. हज यात्रा के दौरान जो भी आवश्यक सामग्री है वह सरकार के द्वारा दी जा रही है. हज यात्रियों पर युद्ध का कोई असर नहीं पड़ा है. छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के हाजी सही सलामत हज यात्रा पर जाएंगे और सही सलामत वापस आएंगे- मिर्जा एजाज बेग, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी

छत्तीसगढ़ हज कमेटी द्वारा रायपुर से जाने वाले हाजियों को एक विशेष किट दी गई है. इस किट में पुरुषों के लिए बैग और यात्रा संबंधी जरूरी सामान होता है. इसमें आम तौर पर एक बड़ा ट्रॉली बैग, छोटा बैग, अहराम, छाता, चप्पल, पानी की बोतल और पहचान है. पुरुषों के लिए सफेद रंग के बिना सिले दो तौलिए. हाजी कमेटी द्वारा स्वीकृत सूटकेस, बैग पर लगाने के लिए टैग और हाथ में रखने वाला छोटा बैग. जिसमें दैनिक उपयोग का सामान छाता चप्पल, सैंडल और पानी की बोतल शामिल है.

राजू पुजारी आत्महत्या मामला: ठेकेदारों, अधिकारियों पर आरोप, विधायक ने न्यायिक जांच की मांग

आप नेताओं का बीजेपी में प्रवेश, पीएम मोदी के प्रति बढ़ते विश्वास का नतीजा: सीएम साय

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन का लोगों को मिला मौका, 3 घंटे कोरबा के घंटाघर में रहा दिव्य शिवलिंग