ETV Bharat / state

GTB अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की CM ने किया शुभारंभ, कार्यक्रम में मचा सियासी घमासान

गुरु तेग बहादुर अस्पताल में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले ,सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने -सामने, बुनियादी सुविधाओं समेत आमंत्रण ना देने का आरोप

जीटीबी अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की सीएम ने किया शुभारंभ
जीटीबी अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की सीएम ने किया शुभारंभ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : February 28, 2026 at 3:31 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी अस्पताल) में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने दो बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की. कार्यक्रम में अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे. आयोजन के दौरान विपक्षी पार्टी आप का विरोध भी देखने को मिला.

एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरूआत :

इस दौरान रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. एचपीवी टीकाकरण अभियान महिलाओं में होने वाले गंभीर रोगों की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं और इस अभियान को सफल बनाएं.

एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की सीएम ने किया शुभारंभ, कार्यक्रम में मचा सियासी घमासान (ETV Bharat)

1,60,000 बच्चियों को एचपीवी टीकाकरण का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली सरकार बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत राजधानी की लगभग 1,60,000 बच्चियों को एचपीवी टीकाकरण का लाभ मिलेगा, यदि संख्या इससे अधिक होती है तो सभी पात्र बच्चियों को चरणबद्ध तरीके से टीका उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने जीटीबी अस्पताल और वहां के समर्पित स्टाफ को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई दी.

पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार पर साधा निशाना
अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार और उसके नेतृत्व पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि दिल्ली में सात आईसीयू के ठप पड़ने की स्थिति चिंताजनक है और अब अस्पतालों को नई व्यवस्था और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने ईमानदारी का दावा किया, लेकिन करोड़ों रुपये के दुरुपयोग से दिल्ली को भारी नुकसान हुआ. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इन संसाधनों का सही उपयोग किया जाता तो स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर हो सकती थीं.

विधायक वीर सिंह धींगान ने पर्चे बांटकर विरोध दर्ज कराया
विधायक वीर सिंह धींगान ने पर्चे बांटकर विरोध दर्ज कराया (ETV Bharat)

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक ने जताय विरोध
इसी बीच कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम के दौरान आप विधायक वीर सिंह धींगान ने पर्चे बांटकर विरोध दर्ज कराया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सूचना नहीं दी गई, जबकि हारे हुए उम्मीदवार को मंच पर स्थान दिया गया और दूसरी विधानसभा के विधायक को बैठाया गया.

विधायक वीर सिंह धींगान ने अस्पताल की स्थिति पर उठाए सवाल
धींगान ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कई अस्पताल स्थित हैं, लेकिन उन्हें कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं दी गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आज तक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन मशीनें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं और अस्पताल की स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो गई है.कार्यक्रम के बीच उठे इस विरोध ने स्वास्थ्य सेवाओं और राजनीतिक समन्वय को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

विपक्ष के विरोध पर मनोज तिवारी ने कसा तंज
वहीं इस विरोध को लेकर सांसद मनोज तिवारी ने कहा की यहा पर यहा के लोकल विधायक भी थे मुख्यमंत्री ने सैट्ज पर बिठाया भी मैंने भी समझया लेकिन बोले ऊपर से विरोध करना है कहा गया है तर्क देते कहा की इन लोगो को एसे कार्यक्रमों की आदत नहीं है क्या कर सकते है

ये भी पढ़ें :

होली से पहले महिलाओं पर मेहरबान रेखा सरकार, राष्ट्रपति की उपस्थिति में चार योजनाओं का होगा शुभारंभ

कोर्ट से क्लीन चिट मिलते ही केजरीवाल और सिसोदिया पहुंचे प्राचीन हनुमान मंदिर, लिया आशीर्वाद