ETV Bharat / state

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचीं सीएम रेखा, मरीजों का जाना हाल

सीएम रेखा ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से बातचीत की और मरीजों का हाल भी जाना.

CM REKHA GUPTA
अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचीं सीएम रेखा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : December 24, 2025 at 2:27 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली के दिलशाद गार्डन क्षेत्र में स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक संजय गोयल भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में मरीजों, उनके परिजनों और मेडिकल स्टाफ से बातचीत की.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न वार्डों का दौरा किया और इलाज करा रहे मरीजों से सीधे संवाद किया. उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके इलाज व सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया. मुख्यमंत्री मरीजों से आत्मीयता से बात करती नजर आईं.

विधायक संजय गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान 'मां' और 'अम्मा' कहकर बुजुर्ग मरीजों से संवाद किया और एक बुजुर्ग महिला को दुलार भी किया, जिससे वहां मौजूद लोग भावुक हो गए.

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों से मिलती सीएम रेखा (ETV Bharat)

स्थानीय विधायक संजय गोयल ने मुख्यमंत्री के अस्पताल दौरे को बेहद संतोषजनक बताया. उन्होंने कहा, 'आज हमारी सीएम दीदी राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आईं. अस्पताल आने के बाद मुझे भी एक बड़ी संतुष्टि मिली. जब मुख्यमंत्री मरीजों से मिलीं तो मरीज भी खुश थे और उनके अटेंडेंट भी खुश थे.” उन्होंने आगे कहा कि यह अस्पताल भले ही लिमिटेड बीमारियों के इलाज के लिए जाना जाता हो, लेकिन जिन बीमारियों का यहां उपचार होता है, उनमें यह अस्पताल बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है'.

विधायक ने विशेष रूप से अस्पताल में हृदय रोगों के इलाज की सराहना की. उन्होंने कहा कि हार्ट से संबंधित बीमारियों के इलाज में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल निजी अस्पतालों से भी बेहतर सेवाएं दे रहा है और इसे इस क्षेत्र का नंबर वन अस्पताल कहा जा सकता है. इसके अलावा गैस्ट्रो से जुड़ी बीमारियों का इलाज भी यहां प्रभावी ढंग से किया जा रहा है.

संजय गोयल ने यह भी कहा कि चूंकि अस्पताल में कुछ चुनिंदा बीमारियों का ही इलाज होता है, इसलिए सीमित संसाधनों के बावजूद व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिल सकें. मुख्यमंत्री का यह दौरा न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिहाज से अहम रहा, बल्कि इससे मरीजों और उनके परिजनों में भरोसा भी बढ़ा.

ये भी पढ़ें- महज़ 10 रुपये में देखें दिल्ली मेट्रो का पूरा इतिहास, CM ने किया दिल्ली मेट्रो म्यूजियम का उद्घाटन

ये भी पढ़ें- दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 1984 के दंगों के पीड़ितों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- हम सिर्फ दर्द कम कर सकते हैं

ये भी पढ़ें- दिल्ली: अंबेडकर हॉस्पिटल में 3 महीने से समय पर नहीं मिल रहा वेतन, सफाई कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार के इस बड़े अस्पताल में आवारा कुत्तों को खिलाया खाना तो होगी कार्रवाई, जारी हुआ आदेश