ETV Bharat / state

सीएम रेखा गुप्ता ने ट्रेड फेयर में किया दिल्ली पवेलियन का उद्घाटन, जानिए क्या है इस बार खास

दिल्ली पवेलियन में लगाई गई कुल 49 स्टाल पर प्रदर्शित किए जा रहे उत्पाद. केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया उद्घाटन.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : November 14, 2025 at 6:34 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: भारत मंडपम में गुरुवार से शुरू हुए इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली पवेलियन का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पवेलियन इस वर्ष भी नवाचार, महिला-शक्ति और स्थानीय उद्यमिता की चमक को बखूबी प्रदर्शित कर रहा है. सभी दिल्लीवासियों और आगंतुकों से आग्रह है कि दिल्ली पवेलियन अवश्य पधारें और अपने परिश्रम, कौशल और संघर्ष से पहचान बना रहीं मेहनतकश बहनों तथा स्थानीय उद्यमियों के उत्कृष्ट उत्पादों और प्रतिभा को प्रोत्साहित करें.

वहीं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पिछले 10 सालों में जिस तरह से भारत आगे बढ़ा है उस तरह से विदेशों में भी भारत की ब्रांड वैल्यू बढ़ी है. अगर हम मेले की बात करें तो यह सिर्फ भारत का नहीं बल्कि पूरे साउथ एशिया का मेला है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से तकनीक के क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं, एक टाइम ऐसा आएगा कि बहुत सारे कामों को करने तकनीक की मदद से सहूलियत और बढ़ेगी.

सीएम रेखा गुप्ता ने ट्रेड फेयर में किया दिल्ली के पवेलियन का उद्घाटन (ETV Bharat)

दरअसल, इस बार दिल्ली पवेलियन को लाल किले की थीम पर बनाया गया है. बाहर से दिल्ली पवेलियन की जो बाउंड्री है उसके ऊपर लाल किले का डिजाइन बनाया गया है. पिछले सालों की तुलना में दिल्ली पवेलियन का स्पेस इस बार थोड़ा बड़ा है. हालांकि, इस बार दिल्ली के पवेलियन में पिछले साल के मुकाबले स्टॉल थोड़े कम हैं, लेकिन ओपन स्पेस ज्यादा दिया गया है ताकि लोगों को मूवमेंट करने में परेशानी ना हो.

दिल्ली पवेलियन में कुल 49 स्टॉल

इस बार दिल्ली पवेलियन में कुल 49 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें सेल्फ हेल्प ग्रुप, दिल्ली सरकार के विभाग और अन्य उद्यमियों को भी जगह दी गई है. दिल्ली के पवेलियन के अंदर घुसते ही रेवड़ी और गजक की दुकान से शुरुआत होती है. फिर अंदर रेडीमेड कपड़ों के स्टॉल हैं. इसके अलावा यहां पर फैंसी गुलदस्ते और बुके से लेकर के तमाम तरह के गिफ्ट आइटम और तरह-तरह के अचार की भी स्टॉल है. इसके साथ ही दिल्ली पवेलियन में फैंसी बैग, पर्दे और बेडशीट से लेकर के आर्टिफिशियल ज्वेलरी के भी स्टॉल हैं.

सीएम रेखा गुप्ता ने ट्रेड फेयर में किया दिल्ली के पवेलियन का उद्घाटन
सीएम रेखा गुप्ता ने ट्रेड फेयर में किया दिल्ली के पवेलियन का उद्घाटन (ETV Bharat)

इसके अलावा, हींग से बने हुए खाद्य पदार्थों के भी स्कटॉल यहां लगाए गए हैं. दिल्ली पवेलियन में अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थों को भी दर्शाया गया है. हैंडीक्राफ्ट के भी कई स्टॉल लगाए गए हैं. यहां पर एक सतयुग ध्यान केंद्र के नाम से भी एक स्टॉल है जो लोगों को आध्यात्मिक और योग के बारे में जानकारी दे रहा है. नए-नए उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए कई स्टार्टअप को भी दिल्ली पवेलियन में जगह दी गई है. अफगानी ड्राई फ्रूट्स की स्टॉल लगाई गई हैं. इसके अलावा कई तरह के परफ्यूम के स्टाल भी यहां लगे हैं.

बच्चों के खिलौने से संबंधित कई स्टॉल भी लगाए गए हैं. दिल्ली खादी एंड विलेज इंडस्टरीज बोर्ड का भी एक स्टॉल लगाया गया है. दिल्ली जेल डिपार्टमेंट से भी कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है. दिल्ली सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वेलफेयर के द्वारा भी एक स्टॉल को लगाया गया है, जहां पर दिल्ली सरकार की दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही स्कीम के बारे में भी जानकारी दी जा रही है. इसके अलावा, दिल्ली टूरिज्म का भी एक स्टॉल दिल्ली पवेलियन में लगा है, जो दिल्ली के टूरिस्ट स्पॉट के बारे में दर्शकों को जानकारी दे रहा है. असम की चाय के नाम से भी एक स्टॉल लगाया गया है.

दिल्ली पवेलियन के मुख्य आकर्षण

दिल्ली पवेलियन के अंदर दर्शकों के मुख्य आकर्षण का प्रमुख केंद्र इंडिया गेट की रिप्लिका है, जिसको सेल्फी प्वाइंट के तौर पर प्रदर्शित किया गया है. अधिकतर दर्शन वहां खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं. इसके अलावा इंडिया गेट की रिप्लिका के पास ही दिल्ली में नई चलाई गई ग्रीन कलर की देवी बस को भी प्रदर्शित किया गया है. देवी बस को दिल्ली की भाजपा सरकार अपना प्रचार के लिए मुख्य रूप से इस्तेमाल कर रही है. इसके अलावा, पवेलियन के बाहर की दीवार पर दिल्ली सरकार की योजनाओं को एलईडी के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर की भी योजना को प्रचारित किया जा रहा है. इसके अलावा पवेलियन के अंदर भी दो स्क्रीन लगाकर दिल्ली सरकार द्वारा अपने 8 महीने के कार्यकाल में किए गए कामों को प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली स्कूली शिक्षा फीस निर्धारण अधिनियम जैसे कानून और व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन सहित अन्य कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है.

ये भी पढ़ें:

  1. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तुगलकाबाद क्षेत्र का किया दौरा, स्थानीय मुद्दों पर दिया जोर
  2. दिल्ली-हरियाणा के बीच DTC की इंटरस्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, जानिए रूट और कितना होगा किराया ?
  3. दिल्ली सरकार बनाएगी अत्याधुनिक स्पोर्ट्स ग्राउंड, स्कूली बच्चों को मिलेगी शुरुआत से ही खेल-ट्रेनिंग
  4. Lal Qila Bomb Blast: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीड़ितों के लिए की मुआवजे की घोषणा
  5. दिल्ली में बदला जाएगा सरकारी दफ्तरों में कामकाज का समय, जानें कब से कब तक रहेगा लागू