CM रेखा गुप्ता ने किया 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, बोलीं- हमने 10 महीनों में बदली दिल्ली की सूरत
दिल्ली सरकार को मार्च 2026 तक कुल 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने हैं.

Published : November 25, 2025 at 3:31 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को मॉडल टाऊन विधानसभा क्षेत्र के शक्ति नगर से दिल्ली के विभिन्न जिलों में 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया. इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या लगातार बढ़ा रही है, क्योंकि हमारा लक्ष्य है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आपके घर के पास, आपकी कॉलोनी में उपलब्ध हों.
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श, आवश्यक दवाइयां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग और टीकाकरण जैसी सुविधाएं मुफ़्त उपलब्ध हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली एक ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर अग्रसर है, जहां न दूरी बाधा बने, न खर्च बोझ बने और न स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचना चुनौती बने.
शक्ति नगर से आज दिल्ली के विभिन्न जिलों में 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ हुआ है। दिल्ली सरकार राजधानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या लगातार बढ़ा रही है, क्योंकि हमारा लक्ष्य है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आपके घर के पास, आपकी कॉलोनी में उपलब्ध हों।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 25, 2025
इन आयुष्मान… pic.twitter.com/PPEPNIEaW3
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा;
''आयुष्मान भारत योजना, जनऔषधि केंद्र, वय वंदना योजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिलकर दिल्ली में एक ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण कर रहे हैं, जहां बेहतर इलाज हर किसी का अधिकार है, दवाइयां किफ़ायती हैं और आधुनिक सुविधाएं हर नागरिक की पहुंच में हैं. स्वास्थ्य सुरक्षा प्रत्येक परिवार का अधिकार है और यही हमारी सरकार का संकल्प है.''
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के उद्घाटन के क्रम में शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा; ''हमारी सरकार ने जो वायदा किया था कि दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, उसी दिशा में आज यह आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन हुआ है. शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में आज कुल चार आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन हुआ.''
वहीं, पश्चिमी दिल्ली के एमसीडब्ल्यू सेंटर, टी-कैंप शिव विहार में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह और सांसद कमलजीत सेहरावत ने उद्घाटन किया. इसी तरह नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन हुआ है. इसके साथ ही कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में गीता कॉलोनी और इंद्रा पार्क में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन हुआ. बता दें कि दिल्ली सरकार 165 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहले ही खोल चुकी है. अब आज 70 और आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलने से इनकी संख्या बढ़कर 235 हो गई. वहीं, मार्च 2026 तक सरकार कुल 1139 आरोग्य मंदिर खोलने का लक्ष्य रखा है.
क्या है आरोग्य मंदिर ?
आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली सरकार की नई पहल है जिसमें पहले से चल रहे पोलिक्लिनिक मॉडल को अपग्रेड किया गया है. इसमें न केवल दवाइयों और डॉक्टर की सुविधा बेहतर की गई है, बल्कि स्वच्छता, टेस्टिंग, मरीजों की गोपनीयता और सुविधा को भी प्राथमिकता दी गई है. यहां लोगों को मुफ्त दवाइयां, जांच और कई सुविधाएं फ्री में मिलेगा.
ये भी पढ़ें:

