सीएम धामी ने कालाढूंगी–कोटाबाग को दी सौगातें, करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
सीएम धामी ने कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. सीएम धामी ने इस मौके पर कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : December 28, 2025 at 12:45 PM IST
रामनगर: विधानसभा कालाढूंगी के कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी और जनपद नैनीताल के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी. मुख्यमंत्री ने महोत्सव के दौरान घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 के लिए 91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की. इसके साथ ही जनपद नैनीताल में पशु चिकित्सालय नैनीताल भवन के निर्माण को राज्य योजना के अंतर्गत मंजूरी दी गई.
गौर हो कि मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी–कोटाबाग क्षेत्र में 114 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. विधानसभा कालाढूंगी में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई सड़क और पुल परियोजनाओं की घोषणा की गई. राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक डीबीएम बी द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 380.88 लाख रुपये की लागत से स्वीकृति मिली. विकासखंड कोटाबाग के ग्राम वालाकोट (भाटलानी) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का 104.56 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया.
इसके अतिरिक्त निगम नल वाला मार्ग के पीसी द्वारा पुनर्निर्माण एवं शुभम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक मार्ग के नव निर्माण हेतु 183.47 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया. राज्य योजना के अंतर्गत कोटाबाग–रामनगर–कालाढूंगी–हल्द्वानी–काठगोदाम मार्ग पर निहाल नदी में 24 मीटर स्पान के आरसीसी सेतु के निर्माण के लिए 319.20 लाख रुपये का शिलान्यास हुआ. वहीं, हल्द्वानी ब्लॉक में आईटीआई क्रॉसिंग से रामपुर रोड तथा डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के पास नहर कवरिंग के बाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य हेतु 2374 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया.
" आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने मन की बात कार्यक्रम में घोड़ा लाइब्रेरी के कार्यों की सराहना की। समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार, जिन्होंने मन की बात के माध्यम से उत्तराखंड से जुड़े नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देश के साथ साझा किया।"… pic.twitter.com/H0T3trM1Ep
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
अन्य योजनाओं में विधानसभा कॉलोनी के रमणीक राम सिंह मुख्य मार्ग (13 लाख), ग्राम फूलचौड़ में मैन तुलसी विहार मार्ग (31.41 लाख), काठगोदाम 33/11 केवी उपकेंद्र एवं संबंधित लाइनें, हल्द्वानी जयपुर पेंडल और आईटीआई डहरिया में 33/11 केवी विद्युत परियोजनाएं तथा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में चारदीवारी, बार्बेड वायर फेंसिंग और मैदान का समेकन (95.90 लाख) शामिल हैं.
" आज के अवसर पर जनपद नैनीताल के समग्र विकास हेतु ₹114 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। सभी जनपदों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करते हुए सशक्त उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प है।" : माननीय मुख्यमंत्री श्री… pic.twitter.com/9Sh2GBWFSo
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कृति और आधारभूत ढांचे को समान रूप से सशक्त करना है. उन्होंने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी जैसे आयोजन पहाड़ की लोकसंस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पहचान दे रहे हैं. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कृति और आधारभूत ढांचे को समान रूप से सशक्त करना है. उन्होंने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी जैसे आयोजन पहाड़ की लोकसंस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पहचान दे रहे हैं.
" हमारी सरकार मानसखंड परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न पौराणिक मंदिरों का शिलान्यास एवं विकास कार्य सुनिश्चित कर रही है। इससे उत्तराखंड के आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति मिली है, जिसके मूल में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विशेष ऊर्जा और प्रेरणा है।" : माननीय… pic.twitter.com/uZNVFbmsvb
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे इस नवाचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद करते हैं. प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राज्य में शीतकालीन यात्रा की शुरुआत हुई, जिसे उन्होंने एक ऐतिहासिक पहल बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 30 नवंबर के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड की शीतकालीन यात्राओं, यहां के सुंदर पहाड़ों, अच्छी धूप, अनुकूल मौसम और हाई-एल्टीट्यूड मैराथन जैसे आयोजनों का उल्लेख कर देश-दुनिया को उत्तराखंड की विशेषताओं से परिचित कराया.
" आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक आधुनिक और व्यावहारिक बना रही है। देश में सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू करते हुए, सभी सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें अनिवार्य की गईं तथा राजकीय व सहायता… pic.twitter.com/tRQuyTak2J
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वयं हरसिल पहुंचकर शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बने, जिससे राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली. आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शीतकाल में उत्तराखंड आ रहे हैं और राज्य इसके लिए पूरी तरह तैयार है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ और ‘एक जिला, एक मेला’ की अवधारणा को आगे बढ़ाया जा रहा है.
हाल ही में नैनीताल जिले में विंटर फेस्ट कार्निवल आयोजित किया गया और उत्तरकाशी सहित अन्य जिलों में भी ऐसे आयोजन हो रहे हैं, ताकि पर्यटन को 12 महीने सक्रिय रखा जा सके. उन्होंने कहा कि पहले शीतकाल में कारोबार ठप हो जाता था, लेकिन अब राज्य की अर्थव्यवस्था को वर्षभर गति मिलेगी. वहीं, कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि राज्य में कानून से ऊपर कोई नहीं है. उत्तराखंड भाईचारे का राज्य है, लेकिन कानून तोड़ने या अतिक्रमण करने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा.
पढ़ें-
नैनीताल में सीएम धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, बहादुर साहिबजादों के बलिदान को किया याद
नैनीताल में मॉर्निग वॉक पर निकले सीएम, नये साल की तैयारियों का लिया जायजा

