ETV Bharat / state

सीएम धामी ने देहरादून बैरागीवाला घटना की निंदा, कहा-आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

बैरागीवाला में दो समुदायों के बीच विवाद में एक शख्स की मौत और 3 गंभीर घायल हैं. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया.

CM Pushkar Singh Dham
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 14, 2026 at 12:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: बीते दिन सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में दो पक्षों में आपसी कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद प्रदेश में सियासी पारा गरमा गया है. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना की निंदा की है. साथ ही आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त एक्शन की बात कही है. वहीं इस सांप्रदायिक हिंसा से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. बीते दिन देहरादून में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा. उन्होंने कहा कि घटना के बाद प्रशासन कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर रहा है, उसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सीएम धामी ने आरोपियों पर सख्त एक्शन की कही बात (Video-ETV Bharat)

गौर हो कि सहसपुर पुलिस स्टेशन के बैरागीवाला में हिंसक झड़प की घटना के बाद रविवार सुबह कुछ लोगों ने हमलावरों के घरों के आसपास आगजनी और पत्थरबाजी की. बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी में कुछ चोटिल हुए हैं. वहीं मामले में अभी तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की हई है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुई है.

वहीं प्रशासन ने तीनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि इलाके में पानी के झगड़े को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. वहीं पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोग बीती देर रात तक थाने में डटे रहे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी पीड़ित परिवार के साथ मौजूद रहे. साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही. वहीं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि ऐसी घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं आक्रोशित स्थानीय लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पढ़ें-