ETV Bharat / state

बिहार की 25 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, CM नीतीश कुमार डीबीटी से भेजेंगे राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं के खाते में 2500 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक को 10,000 मिलेंगे.

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojna
नीतीश कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 16, 2026 at 10:13 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं के खाते में 2500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक चयनित महिला को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जा रही है.

25 लाख महिलाओं के खाते में 2500 करोड़ रुपये: यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होगा, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, साथ ही मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. राज्य के सभी जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां जिला स्तर पर राशि वितरण की प्रक्रिया होगी.

महिला लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ 81 लाख से अधिक होगी: बिहार में अब तक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1 करोड़ 56 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है. आज के इस चरण में 25 लाख नई महिलाओं को जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद कुल लाभार्थी संख्या 1 करोड़ 81 लाख से अधिक हो जाएगी. योजना का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की कम से कम एक महिला सदस्य को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना है.

विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई योजना: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि का विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वितरण काफी चर्चा में रहा था. विपक्ष ने इसे वोट खरीदने की कोशिश करार दिया था. हालांकि, एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला, जिससे योजना के प्रभाव को सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है. महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की यह पहल चुनावी परिणामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojna
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शर्ते (ETV Bharat)

2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता की घोषणा: नीतीश सरकार ने योजना के तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है. पहले चरण में 10 हजार रुपये मिलने के बाद महिलाओं द्वारा शुरू किए गए रोजगार का आकलन किया जाएगा. अच्छे परिणाम वाले मामलों में आगे की किस्तों में यह राशि प्रदान की जाएगी. कैबिनेट से इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है, और प्रक्रिया शुरू हो गई है.

योजना की शुरुआत और प्रारंभिक चरण: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की मंजूरी 29 अगस्त 2025 को मिली थी. इसके बाद 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 लाख महिलाओं के खातों में 7500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. उसके बाद नीतीश कुमार ने कई चरणों में राशि वितरण जारी रखा है. योजना ग्रामीण विकास विभाग और जीविका के माध्यम से संचालित हो रही है.

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojna
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (ETV Bharat)

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: यह योजना बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से परिवार और राज्य दोनों मजबूत होंगे. डीबीटी प्रणाली से पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है, और लाभार्थी सीधे राशि प्राप्त कर अपना छोटा व्यवसाय या आजीविका गतिविधि शुरू कर सकती हैं.

राज्यव्यापी कार्यक्रम और भविष्य की संभावनाएं: आज पटना में मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ सभी 38 जिलों में जिला पदाधिकारियों की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. ग्राम, संकुल और प्रखंड स्तर पर भी जागरूकता और वितरण की प्रक्रिया चल रही है. भविष्य में योजना के तहत और अधिक महिलाओं को जोड़ने और उनके रोजगार की प्रगति पर नजर रखने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि यह सशक्तिकरण अभियान लंबे समय तक प्रभावी रहे.

ये भी पढ़ें-

'जल्द ही महिलाओं को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये', समृद्धि यात्रा के दौरान CM नीतीश का बड़ा ऐलान

ये क्या.. महिलाओं के बदले पुरुषों के खाते में गए 10 हजार, RJD ने पूछा सवाल तो JDU का पलटवार

10000 खर्च कर दिए, महिला रोजगार योजना की राशि लौटाने से पुरुषों का इनकार