ETV Bharat / state

जींद में सीएम नायब सिंह सैनी ने पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, 103 करोड़ 30 लाख रुपये है लागत

सीएम नायब सिंह सैनी ने जींद दौरे के दौरान जिले वासियों को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी.

cm-nayab-singh-saini-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-five-projects-in-jind
जींद में जलापूर्ति योजना का उद्घाटन करते सीएम नायब सिंह सैनी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 18, 2026 at 2:06 PM IST

|

Updated : February 18, 2026 at 9:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जींद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद में 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें से 28 करोड़ 54 लाख सात हजार रुपये की लागत से तैयार तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ. वहीं 74 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाली दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

नरवाना में कई योजनाओं का सीएम ने दिया तोहफाः नरवाना के जल सेवा मंडल के तहत 22 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये की लागत से सुदकैन डिस्ट्री के पुनर्वास कार्य (आरडी 56000 से 118000 तक) का, खेल विभाग द्वारा तीन करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक उचाना के गांव डूमरखां कलां में मल्टीपर्पज हॉल, दो करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपये की लागत से गांव सुदकैन कलां में जलापूर्ति योजना के नवीनीकरण, उन्नयन और शेष वितरण पाइप लाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया गया.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Etv Bharat)

छात्तर में सीवरेज योजना की सीएम ने किया शिलान्यासः पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा 43 करोड़ 81 लाख 29 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव नगूरां में जलापूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने और दूसरे वाटर वर्क्स के निर्माण कार्य, पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा 30 करोड़ 95 लाख 48 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव छात्तर में सीवरेज योजना लागू करने के कार्य की आधारशिला रखी गई.

जींद दौरे पर सीएम नायब सिंह सैनी (Etv Bharat)

कांग्रेस सिर्फ दुष्प्रचार करती है : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल और केवल दुष्प्रचार करना है. मुद्दा हासिल करने के लिए ये हाथ पांव मार रहे हैं, लेकिन इनके पल्ले कुछ नहीं है. मनरेगा की आड़ में हुए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण को शुरु किया और अब 100 नही 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी. साथ ही एक लाख 51 हजार 282 करोड़ इसके लिए आवंटित किए लेकिन कांग्रेस इसे लेकर भी दुष्प्रचार करने लगी. कांग्रेस केवल और केवल झूठ बोलती है. 24 घंटे बिजली देने की भी कांग्रेस ने बात कहीं थी लेकिन किया कुछ नहीं. कांग्रेस ने पेंशन के मुद्दे पर भी प्रदेश को गुमराह करने की कोशिश की.

cm-nayab-singh-saini-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-five-projects-in-jind
जींद में सीएम नायब सिंह सैनी ने पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास (Etv Bharat)
ये भी पढ़ें- सीएम ने पंचकूला में फायरिंग प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, बोले- 'कानून-व्यवस्था को एक मॉडल के रूप में स्थापित करना संकल्प'
Last Updated : February 18, 2026 at 9:07 PM IST