सिरसा में सीएम नायब सैनी ने साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, बोले- "आज का दिन हमें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है"
सिरसा में सीएम नायब सैनी शुक्रवार को चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में वीर बाल दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे.


Published : December 27, 2025 at 10:08 AM IST
|Updated : December 27, 2025 at 10:34 AM IST
सिरसा: हरियाणा के सिरसा में साहब जादा जोरावर सिंह व साहिबजादा फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों समेत सिरसा वासियों व सिख संगत ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल और सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया.
सर्वोच्च बलिदानी साहिबजादों की याद में कार्यक्रम: वहीं, सीएम नायब सैनी ने कहा कि "गुरु तेग बहादुर सिंह जी के परिवार ने जो एक बड़ी कुर्बानी दी है. वह इतिहास में दूसरी बार देखने को नहीं मिलती. उन्होंने धर्म और राष्ट्र की रक्षा की सुरक्षा के लिए महा कुर्बानी दी है. ऐसे दानी की याद में आज वीर बाल शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तेग बहादुर जी का यह 350वां शहीदी दिवस चल रहा है. इस दौरान उनकी याद में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए".
करीब 5 लाख छात्रों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा: सीएम ने कहा कि "इसी तरह हमारे साहिबजादे हैं, उनकी याद में करीब 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और संस्कृत भाषा में हिस्सा लिया है. आज उनको भी सम्मानित किया गया है. आज हम साहिबजादों की वजह से खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं. हम उन्हें नमन करते हैं. आज का दिन हमें साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है".
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की वेडिंग रिसेप्शन, हरियाणा सीएम समेत कई बड़ी हस्तियां हुईं शामिल, कपल को दिया आशीर्वाद
ये भी पढ़ें: हिसार में राखीगढ़ी महोत्सव की शुरुआत, सीएम नायब सैनी ने कहा- राखीगढ़ी ग्लोबल हेरिटेज साइट के तौर पर होगा विकसित

