ETV Bharat / state

सीएम नायब सैनी ने नीव पोर्टल किया लॉन्च, बोले- "विश्वविद्यालयों में रिसर्च के लिए बजट में 20 करोड़ रुपये का प्रावधान"

GyanSetu MoU Exchange in Panchkula: सीएम नायब सिंह सैनी ने नीव पोर्टल का शुभारंभ किया.

GyanSetu MoU Exchange in Panchkula
GyanSetu MoU Exchange in Panchkula (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 8, 2026 at 7:01 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में ज्ञानसेतु MoU एक्सचेंज कार्यक्रम का आयोजन हुआ. सीएम नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने नीव पोर्टल का शुभारंभ किया. इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि "8 जनवरी 2026 का दिन हरियाणा के शैक्षणिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में जाना जाएगा. 24 दिसंबर 2025 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 लॉन्च किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि हरियाणा देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा.

साइन किए एमओयू का उद्देश्य: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि "जो एमओयू साइन किया गया है, उसका उद्देश्य विकसित भारत में विकसित हरियाणा के योगदान की नींव रखना है. बीते 11 वर्षों में देश जिस गति से बदला है, उसकी सभी चर्चा कर रहे हैं. आज हरियाणा के 6 हजार गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है. प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई हर योजना ने आम व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव किए हैं.

वीसी यूनिवर्सिटी का डाटा नीव पोर्टल पर अपलोड करें: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि "सभी विश्वविद्यालय अपने विश्वविद्यालयों का डाटा नीव पोर्टल पर अपलोड करें."

विश्वविद्यालयों में रिसर्च के लिए बजट में 20 करोड़ रुपये का प्रावधान: इसके साथ ही सीएम ने बताया कि "हरियाणा सरकार ने प्री-बजट कंसल्टेशन बैठकों का दौर भी शुरू किया है. बजट 2026-27 को आम लोगों का बजट बनाने के लिए अलग-अलग सेक्टरों से सुझाव लिए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों में रिसर्च के लिए बजट में 20 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है." उन्होंने प्रदेशवासियों से पोर्टल पर अपने सुझाव देने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि ऐसे सुझाव दें, जिससे लोगों के जीवन में बदलाव आए. सीएम ने कहा कि सरकार का संकल्प विकसित हरियाणा विकसित भारत है.

2047 के विजन पर काम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि "प्रदेश सरकार 2047 के विजन पर काम कर रही है, जो एक बड़ी जिम्मेदारी है. हरियाणा में पिछले 11 सालों में हर क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं. आज किए गए एमओयू का उद्देश्य हरियाणा को विकसित बनाना है. अधिकांश गांवों में 24 घंटे बिजली मिल रही है, घरों में गैस कनेक्शन पहुंचाया गए हैं और साथ ही आम व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव आया है. हमें प्रदेश को गतिशील और लोगों के जीवन को आसान बनाना है.

हरियाणा शिक्षा और विकास में आगे: मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा शिक्षा और विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. आज लॉन्च किए गए पोर्टल के जरिए शिक्षा प्रणाली पर नजर भी रखी जाएगी. क्योंकि इस पोर्टल पर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान जुड़ेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति का विस्तार कर रही है.

पूर्व सीएम केजरीवाल पर तंज कसा: इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक सवाल के जवाब में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि "केजरीवाल ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के दावे किए थे, लेकिन दिल्ली में सबसे ज्यादा ठेके खोल दिए. यहां तक कि महिलाओं के लिए भी अलग से ठेके खोल दिए गए." सीएम सैनी ने कहा कि आप पार्टी का नारा 'युद्व नशे के विरुद्ध' केवल कागजों तक सीमित है.

दीपेंद्र हुड्डा पर भी निशाना साधा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक सवाल के जवाब में कांग्रेसी विधायक दीपेंद्र हुड्डा को भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि "हरियाणा के युवा हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी नौकरी लग रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. प्रदेश सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं, क्योंकि अब बिना पर्ची-खर्ची के नौकरियां दी जा रही हैं. जबकि कांग्रेस के शासन में तराजू में तोलकर नौकरियां दी जाती थी."

ये भी पढ़ें- "कृषि विभाग का प्रयास, देश की जनता को सेहतमंद भोजन देना, किसानों की आय बढ़ाने पर भी सरकार का फोकस"- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा