ETV Bharat / state

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद पहुंचे, सिंदरी विधायक के भाई के श्राद्धकर्म में हुए शामिल

सिंदरी विधायक के भाई के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन धनबाद पहुंचे.

CM Hemant Soren Dhanbad Visit
धनबाद में सीएम हेमंत सोरेन. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 19, 2026 at 7:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबादः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को धनबाद के सिंदरी स्थित बड़ादाहा फार्म हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के दिवंगत भाई डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं.

सीएम को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

इसके पूर्व बलियापुर हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई. डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. जिला प्रशासन की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

धनबाद में सीएम हेमंत सोरेन. (वीडियो-ईटीवी भारत)

डॉ. बुद्धदेव को सीएम ने दी श्रद्धांजलि

जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला सीधे बड़ादाहा फार्म हाउस पहुंचा. जहां मुख्यमंत्री ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की.

सिंदरी के वर्तमान विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक फुलचंद मंडल, धनबाद नगर निगम चुनाव के मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा नेता धरनीधर मंडल तथा शैलेन मंडल सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के द्वारा भी श्रद्धांजलि दी गई.

डॉ. बुद्धदेव के सामाजिक योगदान को किया याद

श्राद्धकर्म के दौरान नेताओं और समाज के लोगों ने डॉ. बुद्धदेव महतो के सामाजिक योगदान और उनके कार्यों को याद किया. सभी ने उनके व्यक्तित्व और समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित की.

मौके पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि बजट सत्र की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संस्कार भोज में शामिल हुए. विधायक ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रांची के लिए रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें-

रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में शामिल हुए राज्यपाल, सीएम हेमंत सहित कई मंत्री, परिवार के सदस्यों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार समेत पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने रामगढ़ के नेमरा पहुंचे हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर हुए भावुक - Hemant Soren In Ramgarh