ETV Bharat / state

बजट के लिए बेहतरीन सुझाव देकर आप भी हो सकते हैं सम्मानित, सीएम हेमंत सोरेन ने अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

सीएम हेमंत सोरेन ने अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया है. साथ ही जनता से बजट को लेकर सुझाव मांगे हैं.

CM Hemant Launched Budget Portal
झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम हेमंत सोरेन. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 9, 2026 at 8:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः झारखंड सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इसी के तहत सीएम हेमंत सोरेन ने आज 9 जनवरी को झारखंड मंत्रालय में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए आम जनता का सुझाव प्राप्त करने हेतु "अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप" का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है. इसी विश्वास के साथ राज्य सरकार आम जनता की सहभागिता से राज्य में समावेशी बजट लागू करने की दिशा में सतत प्रयास कर रही है.

सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले तीन लोगों को किया जाएगा सम्मानित

वित्त विभाग द्वारा तैयार पोर्टल /ऐप और सोशल मीडिया के माध्यम जैसे- व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स आदि से आप 17 जनवरी 2026 तक अपना बहुमूल्य सुझाव दे सकते हैं. बजट निर्माण के लिए आम जनता का सुझाव राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकता है. राज्य सरकार ऐसे तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है.

CM Hemant Launched Budget Portal
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मौजूदगी में अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ करते सीएम हेमंत सोरेन. (फोटो-ईटीवी भारत)

झारखंड मंत्रालय में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से पोर्टल के माध्यम से आम जनता से सुझाव प्राप्त करने की कार्रवाई 15 नवंबर से प्रारंभ की जाए, ताकि बजट निर्माण में राज्य के सुदूर क्षेत्रों से भी जन-भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

ये भी पढ़ें-

कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आहूत किए जाने की स्वीकृति

दावोस और लंदन दौरे की तैयारियों की सीएम ने की समीक्षा, पहली बार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भागीदारी करेगा झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन ने आदित्यपुर में मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन, अगले 4 साल में 10 और मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य