ETV Bharat / state

झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मनाया नववर्ष, राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

रांची स्थित सीएम आवास पहुंचकर राज्य के अधिकारियों और शुभचिंतकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी.

CM Hemant Soren Celebrated New Year
सीएम हेमंत सोरेन को बुके भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं देतीं राज्यसभा सांसद महुआ माजी. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 1, 2026 at 7:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को अग्रणी राज्य में शुमार होने के संकल्प के साथ नए वर्ष का स्वागत किया. कांके रोड स्थित सीएम आवास पर आये राज्य के अधिकारियों और शुभचिंतकों को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्यवासियों को नूतन वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी और ईश्वर से राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, प्रगति और खुशहाली की कामना की.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी की सहभागिता से ही झारखंड अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शुमार होगा. राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जन-सहभागिता और प्रभावी कार्य संस्कृति के साथ हमारी सरकार विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री आवास पर लगा रहा तांता

मुख्यमंत्री आवास पर आज लोगों का तांता लगा रहा. अधिकारी से लेकर सीएम के शुभचिंतकों ने उन्हें नए वर्ष की बधाई दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलनेवालों में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, अपर मुख्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, सदस्य राजस्व पर्षद राजीव रंजन, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छवि रंजन, जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन, निदेशक नगरीय प्रशासक, नगर विकास विभाग नैंसी सहाय, विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी (समन्वय) विभाग राजीव रंजन, आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन ने मुलाकात की.

CM Hemant Soren Celebrated New Year
सीएम हेमंत सोरेन को बुके भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं देतीं राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी. (फोटो-ईटीवी भारत)