ETV Bharat / state

सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास, जानिये डिटेल

हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने वनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में आये फैसले पर कोर्ट का आभार जताया.

CM DHAMI HALDWANI VISIT
सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 28, 2026 at 3:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दिवसीय दौरे पर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जहां सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ भी किया गया. इसके बाद उन्होंने निजी अस्पताल का उद्घाटन किया गया. मुख्यमंत्री ने एफटीआई सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय दौरे हल्द्वानी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. उन्होंने जनपद में 147 करोड़ 28 लाख 56 हजार रुपये की लागत वाली 40 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान 72 करोड़ 38 लाख की 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड़ 90 लाख 56 हजार की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया.

सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा (ETV Bharat)

मुख्यमंत्री ने कहा इन योजनाओं से नैनीताल जनपद को विकास की नई गति मिलेगी और उत्तराखंड विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा राज्य सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रही है. समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय राज्य को नई पहचान दे रहे है. लोकार्पित योजनाओं में शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान का मोटर पुल, आईटीआई हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग, महादेवपुरम, झलुवाझाला, बेलपोखरा और बैलपड़ाव में नलकूप निर्माण, महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाएं शामिल हैं.

इसके साथ ही पशु चिकित्सालय रामगढ़ भवन निर्माण सहित 23 कार्यों का लोकार्पण किया गया. वहीं, 17 योजनाओं के शिलान्यास में कसियालेख-धारी मोटर मार्ग, रानीबाग-खुटानी सड़क, चाफी-पदमपुरी-धानाचूली मार्ग, 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, नवाबी रोड सीवरेज कार्य, नारीमन तिराहे से गौलापार तक सड़क मरम्मत सहित कई महत्वपूर्ण सड़क और सीवरेज परियोजनाएं शामिल हैं. कार्यक्रम में विशेष योजनांतर्गत सहायता कार्यक्रम के तहत स्वीकृत हल्द्वानी-काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना, जिसकी लागत 154 करोड़ 43 लाख रुपये है, का भी भूमि पूजन किया गया। जिसके बाद उन्हों एक निजी अस्पताल का शुभारंभ किया.

वनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में जताया कोर्ट का आभार: वनभूलपुरा रेलवे जमीन अतिक्रमण मामले पर भी पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया सीएम धामी ने कहा इस मामले का निस्तारण पहले ही हो जाना चाहिए. राजनीतिक दल मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले गए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम निर्णय आने के बाद अब जिला प्रशासन अपनी आगे की कार्यवाही करेगा.

पढे़ं- सीएम धामी ने खटीमा में ओपन जिम का किया लोकार्पण, क्रिकेट में भी आजमाए हाथ