सीएम धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, मोहम्मद दीपक पर भी दिया बयान, जानिये क्या कहा
सीएम धामी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कांग्रेस हमेश वोटबैंक के लिए काम करती है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : February 26, 2026 at 6:37 PM IST
देहरादून: सीएम धामी ने एक बार फिर से राहुल गांधी पर निशाना साधा है. सीएम धामी ने कोटद्वार बाबा दुकान विवाद का जिक्र किया. उन्होंने कहा जब कोई अपने नाम के आगे मोहम्मद लगा लेता है को कांग्रेस के युवराज उन्हें मिलने के लिए अपने महल में बुला लेते हैं. इसके बाद वे अपने समर्थकों से ऐसे लोगों के लिए इफ्तार पार्टा का आयोजन करवाते हैं. उन्होंने कहा वो दीपक था, तब तक राहुल गांधी ने उन्हें मिलने नहीं बुलाया, जैसे ही नाम के आगे मोहम्मद लगाये, उसे इफ्तार पार्टी के लिए बुला लिया.
सीएम धामी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा उन्होंने कितनी तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की? सीएम धामी ने कहा मुस्लिम बहनें तीन तलाक कानून के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद देती है. सीएम धामी ने कहा देवभूमि उत्तराखंड का बच्चा बच्चा राष्ट्रवाद की भावना के साथ बड़ा होता है. उत्तराखंड के अंदर कांग्रेस की दाल गलने वाली नहीं है.
नाम के आगे “मोहम्मद” लगा लेने पर कांग्रेस के परिवारवादी स्तंभ राहुल गांधी मिलने के लिए बुलावा भेज देते हैं, लेकिन जिन मुस्लिम बहनों ने तीन तलाक, हलाला और अनेक कुरीतियों का दर्द झेला, उनके आंसू पोंछने की कभी फुर्सत नहीं मिली। सच यही है कि न्याय नहीं, बल्कि वोट बैंक और तुष्टिकरण ही… pic.twitter.com/7tJxULatZw
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 26, 2026
सीएम धामी ने कहा जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही अर्बन नक्सल गैंग सक्रिय हो गये हैं. टूल किट सक्रिय हो गये हैं. एआई का सहारा लेकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. सीएम धामी ने कहा ये लोग जातिवाद के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं.
सीएम धामी ने कहा कांग्रेस हमेश वोटबैंक के लिए काम करती है. उन्होंने कहा हमारी सरकार विकास और विरासत को लेकर काम करती है.
सीएम धामी ने कहा प्रदेश की डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए हमने कई कानून बनाए हैं. उन्होंने कहा ऑपरेशन कालनेमि चलाकर छद्म वेशधारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है. उन्होंने कहा हम वर्ग विशेष को टारगेट नहीं करते.हमारा प्रयास भावी पीढ़ी को सुरक्षित उत्तराखंज सौंपना है. देवभूमि के देवत्व की रक्षा करना हमारा संकल्प है.
पढ़ें- सीएम धामी ने घनसाली को दी लाखों की योजनाओं की सौगात, पिलखी सीएचसी का किया शिलान्यास
पढ़ें- सीएम धामी ने किया नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारंभ, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

