ETV Bharat / state

सीएम धामी ने घनसाली को दी लाखों की योजनाओं की सौगात, पिलखी सीएचसी का किया शिलान्यास

पिलखी PHC का CHC में उच्चीकरण, घनसाली को मिली विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी बोले– पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी मजबूत

CM DHAMI TEHRI VISIT
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का उच्चीकरण का भूमि पूजन (फोटो सोर्स- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 26, 2026 at 5:58 PM IST

|

Updated : February 26, 2026 at 6:03 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी दौरे पर रहे. जहां उन्होंने घनसाली क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण के उपलक्ष्य में आयोजित शिलान्यास/भूमि पूजन में कार्यक्रम में शिरकत किया. इसके अलावा उन्होंने करीब 4,121.10 लाख रुपए विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

अस्पताल के लिए भूमि दान करने वाले को किया गया सम्मानित: इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हनुमान गदा भेंट कर सम्मानित किया गया. साथ ही अस्पताल के लिए भूमि दान करने वाले कृष्णा गैरोला और उनके परिवार को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र–छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक एवं बैंड की प्रस्तुतियां दी.

क्या बोले सीएम धामी? सीएम धामी ने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उनका काम रुकना नहीं चाहिए और उनका जल्द लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जाएगा. सरकार पहाड़ों में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि इच्छाशक्ति हो तो संसाधनों की कमी को भी दूर किया जा सकता है.

आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को सालाना 5 लाख रुपए तक के फ्री उपचार की सुविधा दी जा रही है. डीबीटी के जरिए योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंच रहा है. नंदा गौरा योजना के तहत बेटियों को 51 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है. आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रदेश में किया जा रहा है.

वहीं, सीएम धामी ने स्वर्गीय इंद्राणी बंडोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही कहा कि क्षेत्र की प्रमुख मांगों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा. अब तक हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है और अतिक्रमण हटाकर भूमि मुक्त कराई गई है. पिलखी/बालेश्वर क्षेत्र में सीएम धामी ने उप चिकित्सालय स्थापित करने की भी घोषणा की.

CM DHAMI TEHRI VISIT
विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते सीएम धामी (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने घनसाली को 30 बेड अस्पताल, तीनगढ़ में पुनर्वास, बालगंगा पुल के लिए धनराशि स्वीकृति, विद्यालय भवन निर्माण एवं बिजलीघर शिलान्यास जैसे कार्यों के लिए सीएम धामी आभार जताया. उन्होंने क्षेत्र की 37 सूत्रीय मांगें भी सीएम के सामने रखीं, जिनमें अखोड़ी का उच्चीकरण, थाती भटवाड़ा में बाढ़ सुरक्षा का काम, धमातोली हाईस्कूल इंटर कॉलेज में उच्चीकरण, ब्लॉक मुख्यालय में मिनी स्टेडियम, कोठार सौड़ रोड़ निर्माण और गेंवली-बुढ़ाकेदार व पिंसवाड़ में उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापना प्रमुख रही.

CM DHAMI TEHRI VISIT
घनसाली के पिलखी में सीएम धामी (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

सीएम धामी ने इन योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास: वहीं, सीएम धामी ने कुल 4,121.10 लाख रुपए की 3 योजनाओं का लोकार्पण एवं 5 योजनाओं का शिलान्यास किया. तीन योजनाएं जिनका लोकार्पण किया गया, उनमें दो केंद्र पोषित और एक राज्य सेक्टर पोषित हैं, जो 1,342.52 लाख रुपए की है.

CM DHAMI TEHRI VISIT
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देतीं छात्राएं (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

इन योजनाओं का किया गया लोकार्पण-

  1. पीएमजीएसवाई की धमातोली से घनसाली-अखोड़ी रोड़ वाया चांजी मोटर मार्ग अपग्रेडेशन
  2. नागेश्वर सौड़ से गोना वाया सुरकंडा मोटर मार्ग का अपग्रेडेशन
  3. विकासखंड भिलंगना के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कोट विशन में भवन का पुनर्निर्माण कार्य

इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास-

  1. इसके अलावा पांच योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जो 2,778.58 लाख रुपए की हैं.
  2. विश्व बैंक से पोषित यू-प्रिपेयर योजना के तहत घनसाली में हनुमान मंदिर के पास 50 मीटर इंटरमीडिएट लेन स्टील गार्डर मोटर पुल निर्माण कार्य
  3. विकासखंड भिलंगना के तहसील तहसील बालगंगा के अनावासीय भवन का निर्माण कार्य
  4. विकासखंड भिलंगना के तहत तहसील बालगंगा के अवासीय भवन का निर्माण कार्य
  5. विकासखंड भिलंगना के गंगी में स्वास्थ्य उपकेंद्र गंगी का निर्माण कार्य
  6. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण का निर्माण कार्य

ये भी पढ़ें-

Last Updated : February 26, 2026 at 6:03 PM IST