ETV Bharat / state

सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ, चंपावत को दी विकास योजनाओं की दी सौगात

पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ हो गया है. यह मेला तीन माह से अधिक समय तक चलेगा.

PURNAGIRI FAIR 2026
सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 27, 2026 at 5:07 PM IST

|

Updated : February 27, 2026 at 5:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के टनकपुर पहुंचकर उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया. यह मेला 27 फरवरी से शुरू होकर 15 जून तक की सरकारी अवधि तक चलेगा. पूर्णागिरी मेले में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. सीएम धामी वर्ष 2021 से हर वर्ष इस मेले के शुभारंभ करते हैं. आज सीएम धामी ने कई विकास योजनाओ का लोकार्पण शिलान्यास भी किया.

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जिले के टनकपुर पहुंचे. यहां उन्होंने उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया. इस मौके पर सीएम ने चंपावत जिले की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास भी किया. सीएम के साथ क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी मेला उद्घाटन अवसर पर शिरकत की. सीएम धामी ने आयोजित कार्यक्रम में कहा उनका सौभाग्य है कि वर्ष 2021 से लगातार उन्हें इस मेले में हर वर्ष आने का अवसर मिल रहा है.

सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ (ETV Bharat)

सीएम धामी ने कहा मां पूर्णागिरी के दरबार में आकर उन्हे बेहद शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है. बचपन से ही उन पर मां शारदा एवं मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद रहा है. प्रदेश सरकार इस प्रसिद्ध धाम को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए काम कर रही है. टनकपुर से लेकर मां पूर्णागिरी धाम तक स्थाई पथ प्रकाश व्यवस्था को जल्द कराया जाएगा. प्रशासन मेला क्षेत्र में इंट्रीग्रेटेड क्राउड मैनेजमेंट पर भी काम कर रहा है. शारदा रिवर फ्रंट के तहत इस क्षेत्र का विकास किया जा रहा है. इसके अलावा चंपावत में गोलज्यू कॉरिडोर के तहत 430 करोड़ की लागत से कार्य हो रहा है.

सीएम धामी ने कहा प्रदेश सरकार पूरे राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण के लिए कार्य कर रही है. उन्होंने कहा मेला वर्ष भर चले इसके लिए मेला क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं. श्रद्धालु सुविधाओं के लिए पथ प्रकाश पेयजल सुरक्षा सहित तमाम अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है. जिससे उत्तर भारत के इस मेले में आने वाले लाखो श्रद्धालु मां पूर्णागिरी के सुगम दर्शन के बाद चंपावत जिले के अन्य धार्मिक पर्यटक स्थलों में जाकर चंपावत के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकें.

पढ़ें- सीएम धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, मोहम्मद दीपक पर भी दिया बयान, जानिये क्या कहा

पढ़ें- सीएम धामी ने घनसाली को दी लाखों की योजनाओं की सौगात, पिलखी सीएचसी का किया शिलान्यास

Last Updated : February 27, 2026 at 5:49 PM IST