ETV Bharat / state

कांग्रेस देश विरोधी सोच का प्रतीक बन रही है, AI समिट हंगामे पर CM धामी का बयान

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सीएम धामी और महेंद्र भट्ट का बयान आया है.

Etv Bharat
AI समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन (ANI)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 20, 2026 at 7:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में कांग्रेस के शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है. BJP ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. BJP ने कांग्रेस पर देश की इमेज खराब करने की साजिश का आरोप लगाया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस नाटकीय तरीके से कांग्रेस ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म (इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026) पर भारत की इमेज खराब करने की कोशिश की है, वह बेहद शर्मनाक है. CM धामी ने कांग्रेस के इस विरोध को देश के सम्मान पर सीधा हमला बताया.

बीजेपी का आरोप, कांग्रेस देश विरोधी सोच का प्रतीक बन रही है (ETV Bharat)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां तक ​​कहा कि कांग्रेस अब एक राजनीतिक पार्टी नहीं रही, बल्कि देश विरोधी सोच का प्रतीक बनती जा रही है, जहां पूरा देश भारत की टेक्नोलॉजिकल, इकोनॉमिक और स्ट्रेटेजिक ताकत को मान रहा है, वहीं कांग्रेस पार्टी कन्फ्यूजन, नेगेटिविटी और झूठ का एजेंडा चला रही है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी पार्टी जो अपनी देश की सेना और राष्ट्रीय हितों पर सवाल उठाए, वह न सिर्फ एक कमजोर विपक्ष है, बल्कि नेशनल सिक्योरिटी के लिए भी खतरा है. देश विरोधी पॉलिटिक्स करने वालों को जनता जवाब देगी.

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने भी साधा निशाना: उत्तराखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा MP महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देश हित के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि जब देश अंतरराष्ट्रीय मंच पर तकनीकी शक्ति के रूप में उभर रहा हो और दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्ष व सैकड़ों वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद हों, उस समय इस तरह का विरोध प्रदर्शन करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर हंगामा किया और इंटरनेशनल स्टेज पर भारत की इमेज खराब करने की कोशिश की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में ग्लोबल लीडरशिप की ओर बढ़ रहा है. ऐसे मौकों पर राजनीतिक विरोध के बजाय राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाना चाहिए. कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए प्रदेश BJP अध्यक्ष ने कहा कि यह कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई कोशिश लगती है.

महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन राष्ट्रीय प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान अराजकता पैदा करना सही नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने इसे "देश विरोधी मानसिकता" की निशानी बताया. BJP नेता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग "मोहब्बत की दुकान" की बात करते हैं, वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अराजकता पैदा करने से पीछे नहीं हटते. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की तरक्की में सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय कांग्रेस रुकावट डालने वाली राजनीति कर रही है. उन्होंने देवभूमि के लोगों से भी इस मुद्दे पर सतर्क रहने की अपील की.

पढ़ें---