ETV Bharat / state

पुलिस सम्मलेन में तकनीक आधारित पुलिसिंग पर होगा मंथन, काउंटर टेरेरिज्म और आतंरिक सुरक्षा पर भी होंगे सत्र

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 जनवरी को राजस्थान पुलिस अकादमी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दो​ दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

state level conference
पुलिस मुख्यालय. (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 7, 2026 at 1:46 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजधानी की राजस्थान पुलिस अकादमी में 8 और 9 जनवरी को प्रदेशभर से पुलिस अधिकारी जुटेंगे. यहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा. इसमें प्रदेश में पुलिसिंग का रोडमैप तैयार होगा. पुलिस की वर्किंग को आधुनिक, तकनीक आधारित, तकनीक सक्षम और जन केंद्रित बनाने पर दो दिन तक मंथन किया जाएगा. इसमें कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण के साथ ही आतंरिक सुरक्षा के मुद्दों पर भी विस्तार से विमर्श किया जाएगा. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिन चलने वाले पुलिस सम्मलेन में सभी जिलों के एसपी, रेंज के आईजी और जयपुर में तैनात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 जनवरी को सम्मलेन का उद्घाटन करेंगे.

राष्ट्रीय डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का फॉलोअप: डीजीपी शर्मा का कहना था कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस हुई थी. उसमें कई बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई थी. डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के फॉलोअप के रूप में प्रदेश स्तरीय पुलिस सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें पुलिस सुधार और रणनीति को लेकर चर्चा होगी. डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में लिए गए फैसलों के बारे में भी इस सम्मलेन में चर्चा की जाएगी और उन्हें प्रदेश में लागू करने को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा.

पढ़ें: उदयपुर में बांध सुरक्षा पर सम्मेलन में बोले जल संसाधन मंत्री, हमारी सरकार पुरानी नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए संकल्पित

थानों के आधुनिकीकरण पर होगा मंथन: पुलिस स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर एडीजी बीजू जॉर्ज जोसफ और डीआईजी राशि डोगरा प्रेजेंटेशन देंगे. इसमें पुलिस थानों में आधारभूत सुविधाओं, मानव संसाधन और कार्यप्रणाली में सुधार से जुड़े बिंदु शामिल होंगे. एडीजी वीके सिंह और आईजी प्रफुल्ल कुमार पुलिसिंग के दीर्धकालिक रोडमैप को लेकर चर्चा करेंगे. एडीजी दिनेश एमएन और आईजी राहुल प्रकाश काउंटर टेरेरिज्म पर प्रेजेंटेशन देंगे. इस सत्र में आतंरिक सुरक्षा के उपायों, संभावित खतरों और उनसे निपटने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा. महिला पुलिस अधिकारियों में लता मनोज, प्रीति चंद्रा और श्वेता धनकड़ अपना प्रेजेंटेशन देंगी.

यह भी पढ़ें: पुलिस ने 3 शातिर पकड़े, 9 बाइक बरामद, खेत में छिपाते थे मोटरसाइकिल

फोरेंसिक साइंस पर भी होगी चर्चा: जन आंदोलन का मुकाबला- एक पारिस्थितिक तंत्र दृष्टिकोण की आवश्यकता विषय पर भी एक सत्र होगा. जिसमें डीजी आनंद श्रीवास्तव और एडीजी वीके सिंह विचार रखेंगे. एक सत्र फोरेंसिक साइंस का अपराध अनुसंधान में उपयोग पर भी होगा. जिसमें डॉ. प्रशाखा माथुर और डॉ. रवि प्रेजेंटेशन देंगे. इसी प्रकार आपदा प्रबंधन की चुनौतियों को लेकर आईपीएस रुपिंदर सिंह और जय यादव विचार रखेंगे.

साइबर क्राइम को लेकर होगी खास चर्चा: उन्होंने बताया कि सम्मलेन के पहले दिन 8 जनवरी को राजस्थान पुलिस अकादमी में अलग-अलग विषयों पर दस सत्र होंगे. इनमें पुलिसिंग की चुनौतियों, नवाचारों और भविष्य की रणनीति पर मंथन किया जाएगा. राजस्थान में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम पर एक खास सत्र होगा. जिसमें आईपीएस विकास शर्मा और अमित बुढानिया प्रस्तुति देंगे. इस सत्र में साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर क्विक एक्शन और टेक्निकल सपोर्ट बढ़ाने पर फोकस रहेगा.