ETV Bharat / state

भीषण ठंड के चलते रांची के सभी स्कूलों में पढ़ाई स्थगित, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

रांची जिला प्रशासन ने भीषण ठंड को लेकर आगामी दो दिन सभी स्कूलों में पढ़ाई बंद करने का निर्देश जारी किया है.

classes suspended in all schools in Ranchi district until January 5th and 6th Due to cold wave
रांची में सर्दी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 4, 2026 at 6:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है. जिसके जिला के तमाम स्कूल में पठन-पाठन का कार्य दो दिन के लिए स्थगित रखने का फैसला लिया गया है.

जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में KG से कक्षा 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है.

यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के आधार पर लिया गया है. मौसम विभाग ने झारखंड में अगले आदेश तक भारी ठंड और शीतलहरी को लेकर चेतावनी जारी की है. रांची जिला को येलो जोन की श्रेणी में रखते हुए यहां अत्यधिक ठंड और ठंडी हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है.

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी. सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी विद्यालय में पहले से परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकते हैं.

इसके साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के संचालन को लेकर भी विद्यालयों को निर्णय लेने की छूट दी गई है. बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय मौसम की स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षाओं के संचालन पर निर्णय ले सकते हैं.

प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि सरकारी विद्यालय पहले से ही शीतकालीन अवकाश के कारण 5 जनवरी तक बंद हैं. वहीं 6 जनवरी को सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए खुले रहेंगे. इस दिन शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए विद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे.

रांची जिला प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है, ताकि कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे भी निर्णय लिए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- ठंड है प्रचंड-स्कूल रहेंगे बंद! रांची जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

इसे भी पढ़ें- झारखंड में कड़ाके की ठंड, गुमला का पारा 2.4 डिग्री पहुंचा, 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट

इसे भी पढ़ें- रांची में पारा 2.5 डिग्री पर पहुंचा, कोल्ड वेव की चपेट में राजधानी और आसपास के जिले