ETV Bharat / state

नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान प्रत्याशी पति और पुलिस के बीच झड़प, डीएसपी घायल

बोकारो में नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान प्रत्याशी पति और पुलिस के बीच झड़प हो गई. डीएसपी घायल हुए हैं.

Clashes between candidate husband and police
घायल डीएसपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 23, 2026 at 10:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: जिले के चास नगर निगम में मतदान के दौरान एक प्रत्याशी पति और पुलिस के बीच कहासुनी और झड़प हो गई. जिसमें डीएसपी प्रवीण सिंह घायल हो गए. वहीं आरोपी प्रत्याशी पति रमाशंकर सिंह को हिरासत में लिया गया है. घायल डीएसपी प्रवीण सिंह का इलाज चल रहा है.

पूरी घटना चास नगर निगम के वार्ड 32 के एक बूथ पर हुई. घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो एसपी हरबिंदर सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि आरोपी के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एसपी का बयान (Etv Bharat)

एसपी ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग जबरदस्ती बूथ के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे. जब उनसे पूछा गया कि वे अंदर क्यों आ रहे हैं, तो उन्होंने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और लड़ाई शुरू कर दी. जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उन्होंने डीएसपी प्रवीण सिंह पर जोरदार हमला कर दिया. हमले में डीएसपी प्रवीण सिंह के दांतों से बहुत खून बहने लगा. उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया है और उनका इलाज चल रहा है.

एसपी ने बताया कि हमला करने वाले लोगों के साथ दो औरतें थीं जो बहुत बदतमीजी कर रही थीं. उन्होंने पुलिस पर उनके खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो कहानी बिल्कुल उलटी निकली. वे गलत बयान देकर मीडिया को बरगला रहे हैं. झूठे बयान देकर माहौल खराब कर रहे हैं, जबकि सुबह से इतना अच्छा माहौल बना हुआ था.

एसपी ने कहा कि जिसने भी हाथ उठाया है, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस को चैलेंज किया गया है. झूठे आरोप लगाकर पुलिस पर हावी होने की कोशिश की जा रही है. हम ऐसा नहीं होने देंगे. सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आगे भी गिरफ्तारियां की जाएंगी.

यह भी पढ़ें:

झारखंड में नगर निकाय चुनावः तिलक से मतदाता का स्वागत तो कहीं सेल्फी प्वाइंट, तो कहीं वोटर रहे परेशान

धनबाद में मतदान के दौरान कई बूथों पर मारपीट, वोटिंग सेंटर पर ही भिड़ गये प्रत्याशी के समर्थक

पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम समेत पांच क्षेत्रों के वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था