ETV Bharat / state

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी भाटा जंग, ट्रैक्टर चढ़ाने का भी किया प्रयास, 10 घायल

नरेना थाना पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल मुआयना करवाया गया है.

People from two groups clashed with each other
दो पक्षों के लोग आपस में भिड़े (Source - Social Media)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 22, 2026 at 9:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: जयपुर ग्रामीण के नरेना थाना इलाके में जमीन विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच लाठी-भाटा जंग होने का मामला सामने आया है. झगड़े के दौरान ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया गया. झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कई सालों से दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा था.

नरेना थाना अधिकारी उमराव सिंह गुर्जर ने बताया कि थाना क्षेत्र के साखून गांव में चार-पांच दिन पहले जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था. विवाद ज्यादा बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से लाठी–भाटा चलाए गए थे, जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. झगड़े में घायल लोगों का उपचार करवाया गया. हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

पढ़ें: Jaipur Crime : मवेशी चराने आए रिश्तेदारों में पहरे को लेकर विवाद, लाठी से हमला कर हत्या, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

इस पूरे मामले को लेकर जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी गई है कि नरेना थाना पुलिस की ओर से दोनों पक्षों का मेडिकल मुआयना करवाया गया है. दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट पेश करने पर क्रॉस प्रकरण दर्ज करके अनुसंधान किया जा रहा है. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है.

पढ़ें: धौलपुर में बच्चों के मामूली विवाद खूनी संघर्ष, लाठी-सरियों से पीटकर 21 वर्षीय युवक की हत्या

दरअसल, जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे. परिवार के दोनों पक्षों में जमकर लाठी–भाटा जंग हुई. झगड़े के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ट्रैक्टर भी चढ़ने का प्रयास किया. परिवार के दोनों पक्षों में कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था. झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.