ETV Bharat / state

क्रिकेट बॉल को लेकर 'जंग का मैदान' बना नूंह, दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, देखें वीडियो

Clash between two groups in Nuh: नूंह में दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. इसका वीडियो भी सामने आया है.

Clash between two groups in Nuh
Clash between two groups in Nuh (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 8, 2026 at 5:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में दो गुटों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दो पक्ष एक दूसरे पर पत्थर बरसाते नजर आ रहे हैं. एक पक्ष मकान के ऊपर से पत्थर फेंक रहा है, तो दूसरा पक्ष सड़क से उठाकर ऊपर पत्थर फेंकता नजर आ रहा है. इस पत्थरबाजी में कई लोगों के घायल होने की खबर है.

क्रिकेट बॉल को लेकर विवाद: पूरा विवाद फिरोजपुर झिरका के महू चोपड़ा गांव में हुआ. क्रिकेट बॉल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है. दोपहर दो बजे के करीब दुकानदार कय्यूम और फकरूद्दीन के बीच क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल को लेकर कहासुनी हो गई. फकरूद्दीन ने बताया कि दुकानदार कय्यूम के बच्चे क्रिकेट खेलते हैं. जिसके चलते बॉल हमारे खेतों में जाती है. जब बच्चे बॉल लेने जाते हैं, तो गेहूं की फसल को नुक्सान होता है."

फिर से 'जंग का मैदान' बना नूंह, दो पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक हुई पत्थरबाजी (Etv Bharat)

नूंह में दो गुटों में पत्थरबाजी: इसी बात को लेकर फकरूद्दीन और कय्यूम में कहासुनी हुई, ये कहासुनी झगड़े में बदल गई. देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए और एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया.

सामने आया खूनी संघर्ष का वीडियो: इस पत्थरबाजी का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक पक्ष घर के ऊपर से और दूसरा पक्ष सड़क से पथराव करता नजर आ रहा है. वीडियो बनाने वाला शख्स दावा कर रहा है कि आधे घंटे से ज्यादा का समय हो गया दोनों पक्षों को पथराव करते हुए. इस दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिसकी वजह से सड़क पर जाम लग गया. गनीमत रही इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

पुलिस मामले की जांच में जुटी: नूंह के फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया "सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के शांत करवाया. अभी तक मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है, फिलहाल पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी है. अगर कोई पक्ष शिकायत दर्ज करवाता है, तो निष्पक्ष जांच की जाएगी. पुलिस ने क्षेत्र को नियंत्रण में ले लिया है, ताकि कोई और अप्रिय घटना ना घटे."

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में दो गुटों के बीच विवाद, एक दूसरे पर बरसाए पत्थर, बच्चों समेत दर्जनभर लोग घायल