ETV Bharat / state

देवघर के मधुपुर में दो पक्षों के बीच झड़प, सांसद निशिकांत दुबे ने मंत्री हफीजुल अंसारी की भूमिका पर उठाया सवाल

देवघर के मधुपुर के धोबी टोला में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. सांसद निशिकांत दुबे ने इसपर मंत्री हफीजुल अंसारी पर सवाल उठाया.

clash in Deoghar
अस्पताल में लोग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 15, 2026 at 4:05 PM IST

|

Updated : January 15, 2026 at 5:12 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: जिले के मधुपुर अनुमंडल के लालगढ़ के धोबी टोला में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है.

मधुपुर डीएसपी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है. पांच से छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं. माहौल खराब करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह 8:00 बजे लालगढ़ में एक गुट के लोगों ने धोबी टोला में मंदिर निर्माण का विरोध करना शुरू कर दिया. दूसरे गुट ने भी उनका विरोध शुरू कर दिया, जिससे हिंसक झड़प हो गई. दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन पुलिस पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रख रही है.

इस घटना से राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हिंसा में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की भूमिका पर सवाल उठाया. उन्होंने कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मधुपुर में बिगड़ती स्थिति इन तीनों पार्टियों के चरित्र को दर्शाती है.

बीजेपी नेता गंगा नारायण सिंह ने भी मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह पूरे इलाके में सांप्रदायिक उन्माद फैला रहे हैं. उन्होंने स्थानीय पुलिस पर भी सवाल उठाया और उन पर सरकार के इशारे पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया.

घटना की जानकारी मिलने पर बीजेपी जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव और कई अन्य स्थानीय बीजेपी नेताओं ने घायलों से मुलाकात की और सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

वहीं पूरी घटना को लेकर जब झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा माहौल कहीं भी तनावपूर्ण नहीं है. भाजपा के कुछ नेताओं के द्वारा माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन स्थानीय बुद्धिजीवि वर्गों ने आक्रोशित लोगों को समझा कर आपसी मेल भाव करवा दिया है.

यह भी पढ़ें:

30 जनवरी को देवघर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भव्य सेमिनार, कई राष्ट्रों के अध्यक्ष होंगे शामिल: निशिकांत दुबे

देवघर में सांसद खेल महोत्सवः सांसद निशिकांत दुबे ने खेल अधिकारियों के साथ की बैठक

मधुपुर अस्पताल में जमीन पर पड़ा था शव, सांसद निशिकांत दुबे ने कसा तंज, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Last Updated : January 15, 2026 at 5:12 PM IST