ETV Bharat / state

अलवर में ईद की खरीदारी के दौरान दो पक्षों में हुई झड़प, बीच-बचाव करने गई पुलिस पर भी हमला

गोविंदगढ़ में ईद की खरीदारी के दौरान दो पक्ष भिड़ गए. लाठी-डंडे चलने के साथ बीच-बचाव करने आई पुलिस से भी धक्का मुक्की की गई.

गोविंदगढ़ थाना
गोविंदगढ़ थाना (फोटो ईटीवी भारत अलवर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 28, 2026 at 8:07 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अलवर: जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में ईद की खरीदारी के दौरान बुधवार को बाजार में अचानक अफरा तफरी का माहौल हो गया. बाजार में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. इस हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया. घटना की सूचना पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों पक्षों में बीच बचाव करने पहुंचे पुलिस के जवान के साथ भी लोगों ने मारपीट कर दी. घटना के संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को डिटेन किया. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

एडिशनल एसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि बुधवार को गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए. इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव किया. उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान कुछ लोगों को हल्की चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया हैं. वहीं इस मामले में एक व्यक्ति को डिटेन किया गया है. थाने के सहायक उप निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि मौके पर दो पक्षों का बीच बचाव करने पहुंचे बलजीत के साथ धक्का मुक्की हुई थी. उन्होंने बताया कि कुछ देर में ही मामले को शांत करा लिया गया.

इसे भी पढ़ें: कोटा में शराब के नशे में कांस्टेबल ने मचाया हुड़दंग, दुकानदार और राहगीरों से की मारपीट, एसपी ने किया निलंबित

स्थानीय लोगों ने बताया कि ईद के दौरान बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ थी. इसी दौरान बाजार में खरीदारी के लिए आई एक युवती के साथ कुछ युवकों ने बदसलूकी की कोशिश की. तो युवती के भाई ने युवकों की हरकत का विरोध किया. इस दौरान युवकों ने उसके साथ धक्का मुक्की कर दी. जो कि धीरे-धीरे बढ़ती हुई मारपीट में बदल गई. बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ बाजार में ही एक-दूसरे पर टूट पड़े. स्थानीय लोगों के बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान भीड़ में फंसे कांस्टेबल कांस्टेबल बलजीत के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की की..

गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार में हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं कुछ देर बाद कुछ लोग लाठी हाथ में लेकर वहां पहुंचे और युवक पर लाठी से वार करना शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस का एक जवान बीच बचाव करने की कोशिश कर रहा है. वहीं भीड़ में लोगों ने कांस्टेबल के साथ ही धक्का मुक्की कर मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसकी शर्ट फट गई.