ETV Bharat / state

बिलासपुर में मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप, मस्जिद के बाहर दो गुटों में झड़प, सिटी चौकी में भी हुआ हंगामा

बिलासपुर में दो पक्षों में हुई मामूली बहसबाजी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया. दोनों और से क्रॉस एफआईआर दर्ज किया गया.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 7:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में स्थित मस्जिद के बाहर दो गुटों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया. किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मस्जिद के बाहर अचानक दो पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए. मारपीट के दौरान कुछ लोगों को चोटें आईं, जिन्हें बाद में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया.

इस मामले में पहले पक्ष की ओर से साहिल मोहम्मद ने शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत के अनुसार हारुन मोहम्मद, उसके भतीजे मोहम्मद साहिल, मोहम्मद ऋषभ, मोहम्मद हारुफ और मोहम्मद रफी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं.

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से हारुन मोहम्मद ने आरोप लगाया है कि मस्जिद के गेट के पास गाड़ी धोने को लेकर विवाद हुआ था. उनका कहना है कि साहिल और उसके साथियों ने पहले गाली गलौज की और फिर झगड़ा शुरू किया. वहीं, मामला यहीं शांत नहीं हुआ. दोनों गुटों को पूछताछ के लिए सिटी चौकी लाया गया, लेकिन वहां भी दोनों पक्ष आपस में उलझ पड़े और एक-दूसरे से झगड़ा करने लगे. पुलिस कर्मियों को बीच-बचाव कर स्थिति को संभालना पड़ा. चौकी परिसर में भी कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा.

दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर सदर थाना में क्रास केस दर्ज कर लिया गया है. घायलों का मेडिकल करवाया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी है:- संदीप धवल, एसपी बिलासपुर

ये भी पढ़ें: शादी के 5वेंं दिन दुल्हन ससुराल से हुई फरार, विवाह के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज