ETV Bharat / state

अंबाला में रिंग रोड को लेकर किसानों और पुलिस में झड़प, धरना स्थल से तंबू उखाड़े, बसों में बैठाकर थाने पहुंचाया

हरियाणा के अंबाला में रिंग रोड को लेकर किसानों के साथ पुलिस की झड़प हो गई है.

Clash between farmers and police over ring road in Ambala
अंबाला में रिंग रोड को लेकर किसानों और पुलिस में झड़प (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 19, 2026 at 9:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अंबाला : हरियाणा के अंबाला में बन रहा रिंग रोड अब विवाद की वजह बन गया है. पांच नेशनल हाईवे को जोड़ने के लिए तैयार हो रहे इस रिंग रोड का आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है. रिंग रोड बनने के बाद अंबाला से चंडीगढ़ (NH-152), रुड़की (NH-344), जगाधरी (NH-444A), दिल्ली-अमृतसर (NH-44) और हिसार (NH-65) हाईवे आपस में जुड़ जाएंगे. लेकिन गांव सपेड़ा और आसपास के ग्रामीण इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं.

पुलिस-किसानों में टकराव : ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें रिंग रोड से अपने खेतों तक आने-जाने का रास्ता दिया जाए. इसी मांग को लेकर गांव सपेड़ा के पास पिछले 10 दिनों से धरना चल रहा था. एनएचएआई अधिकारियों से बातचीत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. आरोप है कि आश्वासन ना मिलने पर किसानों ने मशीनों की घेराबंदी शुरू कर दी, जिसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो गया.

अंबाला में रिंग रोड को लेकर किसानों और पुलिस में झड़प (Etv Bharat)

खेतों तक पहुंच का रास्ता खत्म : गुरुवार को पुलिस ने धरना स्थल से तंबू हटाए और कई किसानों को हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई से नाराज़ किसान अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे की ओर बढ़ गए. स्थिति को देखते हुए हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. किसानों का कहना है कि उनकी एनएचएआई अधिकारियों से लगातार बातचीत चल रही थी, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला. ग्रामीणों का आरोप है कि रिंग रोड बनने से उनके खेतों तक पहुंच का रास्ता खत्म हो जाएगा और बरसाती पानी की निकासी भी प्रभावित होगी. इसी को लेकर किसानों ने निर्माण मशीनों की घेराबंदी की, जिसके बाद पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई.

बसों में बैठाकर थाने पहुंचाया गया : अंबाला पुलिस ने किसानों को खदेड़ते हुए बसों में बैठाकर थाने पहुंचाया. भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह ने आरोप लगाया कि किसान पिछले कई दिनों से शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे, लेकिन एनएचएआई की शिकायत पर पुलिस ने जबरन कार्रवाई करते हुए किसानों को उठाया और चौकी ले गई. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और किसान दोबारा सड़क पर उतरेंगे

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : जींद में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा भड़के, मंच से उतरने के लिए कहा, बाउंसरों की लोगों के साथ हुई मारपीट

ये भी पढ़ें : अंबाला में भिखारी निकला लखपति, अकाउंट में मिले लाखों रुपए, ट्राइसाइकिल से निकली नोटों की गड्डियां

ये भी पढ़ें : "ताऊ, मन्ने भी जहाज में बैठा ले"...आवाज़ सुन CM चौंके, फौरन सच कर डाला सोनू का सपना