ETV Bharat / state

एचपीयू में भिड़े दो छात्र गुट, खुनी संघर्ष में दो छात्र घायल, पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ABVP और SFI के बीच हुई झड़प.

एचपीयू में भिड़े दो छात्र गुट
एचपीयू में भिड़े दो छात्र गुट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 10:09 PM IST

|

Updated : February 27, 2026 at 10:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय जंग का मैदान बन गया. जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. एचपीयू में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी बहस ने पहले विवाद और फिर मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें दो छात्र घायल हो गए.

आईजीएमसी में आपातकाल विभाग में सीएमओ डॉ. महेश ने बताया, 'अस्पताल में दो घायल छात्र आए हैं, जो एचपीयू से हैं. उनको चोट लगी है. दोनों छात्रों का उपचार किया जा रहा है'.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी मुद्दे को लेकर दोनों संगठनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई. घटना के दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन रहा. सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि दोनों घायलों की हालत स्थिर है. पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एसएफआई और एबीवीपी ने एक-दूसरे पर झड़प शुरू करने के आरोप लगाए हैं. दोनों संगठनों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है.

एचपीयू प्रशासन ने परिसर में शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता में शामिल पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और स्थिति सामान्य बताई जा रही.

ये भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर बना आफत: 'मंत्री जी मैं दीप जला कर रह लूंगा, ₹12 हजार बिल नहीं दूंगा, अपना पोल-मीटर ले जाओ'

Last Updated : February 27, 2026 at 10:34 PM IST