ETV Bharat / state

दो समुदायों के बीच पुराने विवाद को लेकर झड़प के बाद पत्थरबाजी, पुलिस तैनात

एक पक्ष के दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प
टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प (ETV Bharat Tonk)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 4, 2026 at 7:26 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

टोंक : मंगलवार की रात पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए. झगड़े और पथराव के बाद लोग अलग समूहों में एकत्र हो गए. मौके पर पंहुची पुलिस और आरएसी के जवानों ने भीड़ को हटाया और शहर में तीन थाना क्षेत्रों का जाप्ता तैनात किया गया. घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना को लेकर दोनों ही पक्षों में रोष व्यापत है.

टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है. मौके पर शांति है. पुलिस का कहना है कि जो भी दोनों पक्ष रिपोर्ट देंगे, पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी. लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. घटना स्थल पर पंहुचे बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि दहशत गर्दों ने भीड़ के रूप में हमला किया है. कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा (ETV Bharat Tonk)

पढे़ं. अटरू में मामूली बात पर विवाद के बाद युवक पर हमला, 9 लोग गिरफ्तार

तीन थाना क्षेत्रों के साथ आरएसी का जाप्ता तैनात : पुलिस ने सूचना के साथ ही घटनास्थल और अस्पताल में शहर कोतवाली के साथ थाना पुरानी टोंक, सदर थाने और लाइन से अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया है. साथ ही आरएसी के जवानों को तैनात किया गया है. एक पक्ष के दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहां उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.