कानपुर: 15 जिलों के 20000 पीएफ खाता धारकों के अटके क्लेम, वेबसाइट ठप
वेबसाइट संचालित नहीं होने से पीएफ कार्यालय आए खाताधारकों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 3, 2026 at 7:20 PM IST
कानपुर: शहर के हजारों पीएफ खाता धारकों को पिछले आठ दिनों से वेबसाइट बंद होने के कारण, कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. खाता धारकों को उम्मीद थी कि शुक्रवार से उनको इस समस्या से निजात मिल जाएगी. लेकिन, शुक्रवार को वेबसाइट कुछ देर संचालित होने के बाद फिर से बंद हो गई.
इससे कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित पीएफ कार्यालय में अपने क्लेम को लेकर आए खाता धारक बेरंग लौट गए. वहीं, पीएफ कार्यालय के आला अफसरों ने बताया कि 15 जिलों के करीब 20 हजार पीएफ खाता धारकों के क्लेम अटके हुए हैं. वेबसाइट संचालित होती, तो इस तरह की समस्या नहीं होती.

पीएफ कार्यालय में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (प्रशासन) प्रतीश सिंह ने बताया, अब सोमवार से वेबसाइट पूरी तरह से संचालित होगी. इसके बाद खाताधारक अपना काम आसानी से करा सकेंगे. वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है, इस लिए वेबसाइट को मुख्यालय से बंद किया गया है.
उन्होंने कहा कि इसकी सूचना संबंधी नोटिस कार्यालय के मेनगेट पर लगा भी है. पीएफ कार्यालय के मुख्यालय से वेबसाइट बंद होने की आधिकारिक घोषणा में 26 जून से 30 जून तक की तिथि तय की गई थी. इसके बाद से सभी को उम्मीद थी कि एक जुलाई से वेबसाइट संचालित हो जाएगी. लेकिन नही हुआ.

तीन जुलाई को कर्मी आफिस पहुंचे और काम शुरू किया. लेकिन, अधिक लोड होने कारण वेबसाइट में अचानक तकनीकी खराबी का मैसेज आने लगा और कामकाज ठप हो गया.
ये भी पढ़ें: EPFO New Rules: प्राइवेट पीएफ ट्रस्ट चलाने वाली कंपनियों पर कसा शिकंजा, कर्मचारियों को मिले ये 4 बड़े अधिकार

