ETV Bharat / state

दिवंगत NEET छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिले CJP प्रवक्ता रांका, मुआवजे का दिलाया भरोसा

मुलाकात के दौरान रांका ने अभिजीत दीपके से परिवार की वीडियो कॉल पर बातचीत भी करवाई.

दिवंगत NEET छात्र प्रदीप मेघवाल के घर आशुतोष रांका
दिवंगत NEET छात्र प्रदीप मेघवाल के घर आशुतोष रांका (ETV Bharat Sikar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : September 2, 2026 at 9:48 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सीकर: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका मंगलवार को दिवंगत NEET छात्र प्रदीप मेघवाल के घर पहुंचे. उन्होंने जमीन पर पूरे परिवार के साथ बैठकर मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी. साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

प्रदीप के पिता राजेश मेघवाल ने बताया कि सरकार की ओर से परिवार की ओर से की गई अधिकांश मांगें पूरी हो चुकी हैं, लेकिन मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिली है. इस पर आशुतोष रांका ने परिवार को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार के दावे के अनुसार प्रत्येक पीड़ित परिवार को आगामी तीन महीने में एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कोई भी रकम प्रदीप की कमी पूरी नहीं कर सकती, लेकिन इससे परिवार को नई शुरुआत करने में मदद मिल सकती है.

दिवंगत NEET छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिले CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका (ETV Bharat Sikar)

पढ़ें. जोधपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के कार्यक्रम में हंगामा, दीवार फांदकर घुसे प्रदर्शनकारी, ABVP-BJYM के 8 कार्यकर्ता हिरासत में

अभिजीत दीपके से वीडियो कॉल पर बातचीत भी करवाई : मुलाकात के दौरान रांका ने अभिजीत दीपके से परिवार की वीडियो कॉल पर बातचीत भी करवाई. इस दौरान दीपके ने परिवार को आगे भी साथ रहने और हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया. आशुतोष रांका ने प्रदीप के घर की स्थिति देखकर कहा कि परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों में रह रहा है. घर कई जगह से जर्जर दिखाई दे रहा है. प्रदीप के माता-पिता ने अपना घर बनाने की बजाय अपनी जमा पूंजी बेटे की पढ़ाई पर खर्च की. प्रदीप गरीब परिवार से होने के बावजूद पढ़ाई में बेहद होनहार और मेहनती था.

पढ़ें. CJP ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, रांका बोले- अब बात स्कूल की नहीं मदन दिलावर के इस्तीफे की है, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

परिवार को मुआवजे का इंतजार : रांका ने कहा कि देश के कई बच्चों को भ्रष्ट व्यवस्था के कारण खोना पड़ा है. CJP ऐसे परिवारों के साथ आगे भी खड़ी रहेगी और बच्चों के लिए संघर्ष जारी रखेगी. प्रदीप के पिता राजेश मेघवाल ने कहा कि उनका बेटा चला गया, लेकिन किसी और परिवार का प्रदीप इस तरह नहीं जाना चाहिए. उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ कड़े कानून की मांग को लेकर हुए आंदोलनों का जिक्र किया. साथ ही कहा कि सरकार की ओर से मांगें मान लिए जाने के बाद अब परिवार को मुआवजे का इंतजार है.

पढ़ें. जयपुर में सरकारी स्कूल का दौरा करने गए CJP की टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, रांका ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, मंत्री दिलावर पर लगाए आरोप

पेपर लीक की खबर सुन की थी आत्महत्या : प्रदीप मेघवाल उदयपुरवाटी क्षेत्र के रहने वाला था. वह सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. घर की कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद परिवार ने बेटे की पढ़ाई और नीट की तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ी. उन्हें उम्मीद थी कि प्रदीप डॉक्टर बनकर परिवार की हालत बदल देगा, लेकिन हालात ने सब कुछ बदल दिया. पेपर लीक होने के बाद प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या कर ली. परिवार के अनुसार प्रदीप का पहला नीट का पेपर अच्छा हुआ था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया.