ETV Bharat / state

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ की बेटियों ने किया कमाल

आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुओं को दिया है.

CIVIL JUDGE EXAM RESULTS
संस्कारधानी की बेटी बनी जज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 22, 2026 at 8:45 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: एक बार फिर बिलासपुर की बेटी ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है. सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा के घोषित परिणाम में शहर की अकांक्षा खेस्स पन्ना ने अपने वर्ग, अनुसूचित जनजाति ओपन केटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इस बड़ी उपलब्धि के बाद आकांक्षा को जानने वालों के बीच खुशी की लहर फैल गई है. परिवार के सदस्यों, मित्रों और शुभचिंतकों में अब बधाई का तांता लगा हुआ है.

संस्कारधानी की बेटी बनी जज

आकांक्षा खेस्स पन्ना की सफलता को मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम परिवार वाले बता रहे हैं. आकांक्षा के परिवार वालों इस पल को गर्व का पल बताया. परिजनों ने कहा कि अकांक्षा ने शुरू से ही लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव के साथ निरंतर कड़ी मेहनत कर रही थी. शिक्षक और साथी भी आकांक्षा की मेहनत और लगन की तारीफ करते नहीं थकते.

आकांक्षा ने विवाह के बाद एल.एल.बी. की डिग्री हासिल की. मातृत्व और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाते हुए आकांक्षा ने परीक्षा की कड़ी तैयारी की. उनकी मेहनत रंग लाई और वो सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हो गईं. आकांक्षा का एक बेटा 3 साल और दूसरा बेटा 8 साल का है.

CIVIL JUDGE EXAM RESULTS
छत्तीसगढ़ की बेटियों ने किया कमाल (ETV Bharat)

छत्तीसगढ़ से सफल होने वाले छात्रों की सूची

  • अंजुम आरा (UR)
  • शिवांगी तिवारी (UR)
  • सृष्टि सोंकला (OBC)
  • प्रज्ञा वैष्णव ( OBC )
  • कोमल प्रीति उरांव (ST)
  • आकांक्षा खेस्स पन्ना ( ST )
  • ज्योति शर्मा (SC)
  • सीमा टांडे (SC)

सफलता का श्रेय माता पिता और साथियों को दिया

कुल 57 पुरूष और महिला परीक्षा पास कर सिविल जज बने हैं. अकांक्षा खेस्स पन्ना की इस उपलब्धि को युवाओं खासकर महिलाएं जो वैवाहिक जीवन के साथ भी तैयारी करना चाहती हैं, उनके लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है. आकांक्षा ने सीमित संसाधनों में भी निरंतर अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के बल पर यह मुकाम हासिल किया. अकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुओं और साथियों को दिया है.

बिलासपुर में गाड़ियों की टक्कर, 2 की मौत एक गंभीर

बिलासपुर में सराफा कारोबारी से उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने की वारदात

रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर बिलासपुर में गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई