कोलाब नदी में डूबे CISF एसआई की मौत, 40 घंटे के बाद किया गया रेस्क्यू, पिकनिक मनाने के दौरान हुआ हादसा
ओडिसा को कोलाब नदी में डूबने से सीआरपीएफ एसआई की मौत हो गई है.40 घंटे की मशक्कत के बाद शव को ढूंढा गया.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 17, 2026 at 11:35 AM IST
बस्तर : छत्तीसगढ़ से सटे ओडिसा के गुलमी इलाके में कोलाब नदी में सीआईएसएफ का एसआई डूब गया. नदी में डूबे एसआई के शव को 40 घंटे की मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया.
कैसे हुई घटना ?
मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के नगरनार स्टील प्लांट में तैनात सीआईएसएफ में एसआई के पद पर तैनात जवान पिकनिक मनाने के लिए कोलाब नदी गुलमी इलाके में गया हुआ था. इसी बीच नहाने के दौरान एसआई गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया. गुलमी इलाके में बहने वाली कोलाब नदी को शबरी नदी भी कहा जाता है. कोलाब नदी के किनारे पिकनिक मनाने के लिए एक जगह है. जहां आसपास के लोग पिकनिक मनाने आते हैं. बताया जा रहा है कि कोलाब नदी का बहाव बेहद तेज और खतरनाक है. इसी के बहाव में आकर एसआई बह गया.

आधुनिक उपकरणों की मदद से ढूंढा शव
घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. 16 फरवरी को NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची. पिछले 40 घंटे से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. आखिरकार 40 घंटे के बाद जवान के शव को बाहर निकाला गया. गोताखोरों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से नदी में तलाशी की और एसआई के शव को बाहर निकाला.
प्रशासन ने की आम जनता से अपील
इस घटना के बाद विभागीय अधिकारियों और साथी जवानों में शोक का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोलाब नदी जैसे खतरनाक बहाव वाले इलाकों में सावधानी बरतें और बिना सुरक्षा इंतजामों के नदी में न उतरें. इधर शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया है. जहां आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
मोहरा एनिकट का छलावा, अब तक कई नाबालिगों की डूबकर मौत, मौके पर ना चेतावनी ना सुरक्षा
हनुमान धारा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में सर्चिंग में मिली बच्चों की लाश
रायपुर के ब्लू वाटर में हादसा, नहाने गए दो बच्चे डूबे, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

