ETV Bharat / state

ट्रेजरी घोटाले पर बड़ा एक्शनः CID की एंट्री, 9 सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच

झारखंड में ट्रेजरी घोटाले की जांच अब सीआईडी करेगी.

CID will investigate treasury scam in Jharkhand
सीआईडी ऑफिस, रांची (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 24, 2026 at 3:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर अब जांच तेज हो गई है. राज्य सरकार की अनुमति के बाद झारखंड सीआईडी ने इस पूरे मामले को टेकअप कर लिया है.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी पंकज कंबोज की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन किया गया है, जिसने अपनी जांच शुरू कर दी है. सीआईडी की ओर से सूचना जारी कर इस जांच के बाबत मीडिया को जानकारी दी गई है.

बड़ी वित्तीय गड़बड़ी का अंदेशा

यह जांच ट्रेजरी से वेतन समेत कई मद में हुई अवैध निकासी के पूरे नेटवर्क को उजागर करने पर केंद्रित होगी. शुरुआती संकेतों में बड़े स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है. खास बातें कि वित्त विभाग के स्तर से IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक हाई लेवल कमिटी भी मामले की जांच कर रही है.

बोकारो और हजारीबाग में खुली घोटाले की परत

दरअसल, इस घोटाले की परतें उस वक्त खुलनी शुरू हुईं जब बोकारो और हजारीबाग जिलों में ट्रेजरी से संदिग्ध निकासी के मामले सामने आए. जांच में पाया गया कि वेतन मद के नाम पर फर्जी तरीके से पैसे निकाले गए. इस खुलासे के बाद वित्त विभाग और संबंधित ट्रेजरी कार्यालयों में हड़कंप मच गया था.

विभागीय स्तर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों को चिन्हित किया गया. कुछ को निलंबित किया गया, जबकि कई के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है. कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. साथ ही, ट्रेज़री सिस्टम में पारदर्शिता लाने और गड़बड़ी रोकने के लिए निगरानी भी बढ़ाई गई है.

अब CID की एसआईटी इस पूरे मामले की तह तक जाकर यह पता लगाएगी कि इस घोटाले में कौन-कौन लोग शामिल हैं. इसके साथ पैसे की निकासी किस प्रक्रिया के तहत हुई और इसमें किस स्तर तक मिलीभगत रही.

इसे भी पढ़ें- ट्रेजरी घोटाला पर सरकार गंभीर, राज्य के सभी 33 कोषागार की हो रही जांच, बीजेपी ने कसा तंज

इसे भी पढ़ें- ट्रेजरी घोटाले के बाद धनबाद में कड़ा पहरा, अब तीन साल से जमे क्लर्क का होगा तबादला

इसे भी पढ़ें- वन भूमि जमीन घोटाले में खुल रही भ्रष्टाचार की परतेंं, छोटे कर्मी से लेकर बड़े लोग तक शामिल!