ETV Bharat / state

चूरू में आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों का हिसाब मिला, 7 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

चूरू पुलिस ने सात सटोरियों को गिरफ्तार कर करोड़ों का सट्टा पकड़ा, मुख्य आरोपी शिवम सैनी फरार.

सट्टे के 7 आरोपी गिरफ्तार
सट्टे के 7 आरोपी गिरफ्तार (ETV Bharat Churu)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 1, 2026 at 8:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चूरू: जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने आईपीएल के दौरान सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस टीम ने शहर के टकनेत हाउस के पास एक घर में चल रहे क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया. डीएसटी टीम के सहयोग से पुलिस टीम ने 7 क्रिकेट सटोरियों को गिरफ्तार किया गया और करोड़ों रुपये के सट्टे का पर्दाफाश हुआ.

7 सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा: कोतवाली थाने के एसआई किशनाराम ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई में 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं मुख्य आरोपी शिवम सैनी पुलिस की रेड के दौरान मौके से भाग निकला, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि टीम ने क्रिकेट पर सट्टा लगाते राकेश कुमार, कुनाल गहलोत, हीरालाल, साजिद और दिनेश राठी और अनिल सैनी को गिरफ्तार किय है.

एसआई किशनाराम (ETV Bharat Churu)

इसे भी पढ़ें- IPL मैच पर सट्टा लगा रहे 9 सटोरिए गिरफ्तार, 20 मोबाइल, दो लग्जरी गाड़ियां जब्त, करोड़ों का मिला हिसाब

आरोपियों से बरामद सामान: एसआई ने बताया कि पुलिस को मौके से चार लैपटॉप दो कैमरा, 12 एंड्राइड और दो कीपैड मोबाइल, एक सिम, 6 डेबिट कार्ड, तीन पासबुक और दो चेक बुक, हिसाब-किताब की पर्चियां, वाई-फाई डोंगल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

करोड़ों की ठगी का आरोप: किशनाराम ने बताया जहां पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया वह घर शिवम सैनी निवासी चूरू का है. आरोपी शिवम सैनी द्वारा ऑनलाइन आईडी को हैक कर मैचों के भाव ऊपर-नीचे कर आईडी में वास्तविक बैलेंस से अधिक बैलेंस दिखाकर बेईमानी पूर्वक करोड़ों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है. पुलिस फरार आरोपी शिवम सैनी की अभी तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें- आईपीएल सट्टेबाजी पर अजमेर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोबाइल और 2 लैपटॉप बरामद