ETV Bharat / state

चूरू सांसद राहुल कस्वां बोले,' राजस्थान सीएम भजनलाल का 'इंजन' बंद, अब पीएम मोदी से ही उम्मीद'

राहुल कस्वां ने कहा कि पंचायत राज के चुनाव समय से नहीं करवाने के चलते गांवों का विकास ठप हुआ है.

Churu MP Rahul Kaswan
चूरू सांसद राहुल कस्वां (ETV Bharat Bikaner)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 28, 2026 at 7:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीकानेर: चूरू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद राहुल कस्वां शनिवार को बीकानेर के दौरे पर रहे. कांग्रेस की ओर से आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आए राहुल ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा. पीएम मोदी के अजमेर दौरे को लेकर राहुल ने कहा कि राजस्थान में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर और एग्रीकल्चर को लेकर प्रधानमंत्री आज बड़ी घोषणा करें. ताकि इस क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिले. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने डबल इंजन की सरकार बनाने की बात कही और लोगों ने राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाई. लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का इंजन बंद है. ऐसे में अब प्रधानमंत्री से उम्मीद की जा सकती है.

'बीजेपी एक्सपोज हो गई': दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बरी करने के मामले को लेकर टिप्पणी करते हुए राहुल ने कहा कि पहले इस मामले को लेकर केवल सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा थी. अब जिस तरह से कोर्ट का फैसला आया है, उससे साफ हो गया है और बीजेपी एक्सपोज हो गई है. देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा और केंद्र सरकार के दबाव में काम करने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अब तो यह चीज सामने आ गई है और यह भाजपा के और केंद्र सरकार के लिए अच्छी संकेत नहीं हैं.

राहुल कस्वां ने राजस्थान सीएम पर साधा निशाना (ETV Bharat Bikaner)

पढ़ें: सांसद राहुल कस्वां का आरोप, चूरू के तारानगर में मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा, कहा-भ्रष्टाचार की करवाएंगे जांच

पंचायत राज चुनाव विलंब से विकास पड़ा ठप: राहुल कस्वां ने कहा कि पंचायत राज के चुनाव को लेकर न्यायालय को टिप्पणी करनी पड़ रही है. पंचायत राज विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है. ऐसे में इन चुनाव पर जिस तरह से सरकार का रवैया रहा, उससे विकास प्रभावित हुआ है. गांवों का विकास ठप पड़ा है.

पढ़ें: राठौड़ ने MP राहुल कस्वां पर कसा तंज, किरोड़ी पर बोले- ऑल इज वेल

परिवार की बात: पिछले दिनों पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि वे मेरे पिताजी से मिलने के लिए आए थे. धनखड़ के दाढ़ी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि उन्होंने क्या? किसके लिए कहा? यह तो धनखड़ ही जानते हैं.