ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में क्रिसमस सेलिब्रेशन, सबसे ऊंचे क्रिसमस ट्री को देखने के लिए उमड़ी भीड़

चंडीगढ़ में क्रिसमस की खासी रौनक देखने को मिल रही है. 30 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री भी इस बार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

Christmas celebrations in Chandigarh crowds gather to see the 30 feet tall Christmas tree at Elante Mall
चंडीगढ़ में क्रिसमस सेलिब्रेशन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 25, 2025 at 5:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ शहर इस वक्त ख़ासा ब्यूटीफुल नज़र आ रहा है. यहां आज क्रिसमस की रौनक हर तरफ दिखाई दे रही है. शहर के चर्चों में जहां लोग प्रार्थना और विशेष क्रिसमस सभाओं के लिए जमा हो रहे हैं, वहीं शहर के एलांते मॉल में भी खासी भीड़ नज़र आ रही है क्योंकि यहां 30 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री लगाया गया है जिसे शहर का सबसे ऊंचा क्रिसमस ट्री बताया जा रहा है.

क्रिसमस ट्री ने खींचा ध्यान : चंडीगढ़ शहर में क्रिसमस के चलते प्रमुख चर्चों में बच्चों और परिवारों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है. बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं और कैरोल सिंगिंग का आनंद ले रहे हैं. मोमबत्तियों और रोशनी से सजे चर्च बच्चों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं. वहीं एलांते मॉल में बनाया गया करीब 30 फीट ऊंचा लाल रंग का क्रिसमस ट्री लोगों का ध्यान खींच रहा है. ट्री के आसपास बच्चों की सबसे ज्यादा भीड़ नजर आ रही है. बच्चे सजावट, लाइट्स और सांता के साथ फोटो खिंचवाकर बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं.

चंडीगढ़ में क्रिसमस सेलिब्रेशन (Etv Bharat)

क्रिसमस पर बच्चे खुश : मॉल के अंदर और बाहर क्रिसमस पांडा थीम पर सजाए गए शॉपिंग स्टॉल्स भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. इन स्टॉल्स पर क्रिसमस डेकोरेशन आइटम्स, सांता हैट, केक, चॉकलेट्स, गिफ्ट आइटम्स और बच्चों के खिलौने खूब बिक रहे हैं. कई स्टॉल्स पर बच्चों के लिए खास गेम्स और छोटे-छोटे सरप्राइज भी रखे गए हैं, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया है.

Christmas celebrations in Chandigarh crowds gather to see the 30 feet tall Christmas tree at Elante Mall
क्रिसमस ट्री के पास डेकोरेशन (Etv Bharat)

गिफ्ट खरीदे जा रहे : खरीदारी को लेकर भी लोगों में खासा रुझान देखने को मिल रहा है. परिवार अपने बच्चों के लिए खिलौने और कपड़े खरीद रहे हैं, जबकि युवा वर्ग दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट्स लेते नजर आ रहा है. फूड स्टॉल्स पर केक, कुकीज़ और हॉट चॉकलेट की भी अच्छी मांग देखी जा रही है. कुल मिलाकर, क्रिसमस डे को लेकर चंडीगढ़ में एक खुशनुमा माहौल बना हुआ है, जो शहर को पूरी तरह से त्योहार के रंग में रंग रहा है.

Christmas celebrations in Chandigarh crowds gather to see the 30 feet tall Christmas tree at Elante Mall
चंडीगढ़ में क्रिसमस की धूम (Etv Bharat)
Christmas celebrations in Chandigarh crowds gather to see the 30 feet tall Christmas tree at Elante Mall
फोटो लेने के लिए उमड़ी भीड़ (Etv Bharat)
Christmas celebrations in Chandigarh crowds gather to see the 30 feet tall Christmas tree at Elante Mall
सांता क्लॉज की ड्रेस में बच्चा (Etv Bharat)
Christmas celebrations in Chandigarh crowds gather to see the 30 feet tall Christmas tree at Elante Mall
चंडीगढ़ का एलांते मॉल (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : क्रिसमस पर क्यों सजाया जाता है क्रिसमस-ट्री, क्या है क्रिसमस ट्री का इतिहास ?

ये भी पढ़ें : क्रिसमस पर फ्री में कार, उद्योगपति ने कर्मचारियों को दिल खोलकर दिया गिफ्ट, खूब हुआ डांस

ये भी पढ़ें : क्रिसमस पर अपनों को भेजें ये 10 बेस्ट Wishes, पढ़ते ही खिल उठेगा दिल

ये भी पढ़ें : जिंगल बेल-जिंगल बेल, वीडियो और लिरिक्स के साथ गुनगुनाए क्रिसमस का ये ख़ास गीत

ये भी पढ़ें : "वी विश यू ए मैरी क्रिसमस", वीडियो और लिरिक्स के साथ सीखिए कैसे गाना है ये पूरा गीत