ETV Bharat / state

होली से पहले हेरोइन की खेप लेकर कुल्लू पहुंचे थे चंडीगढ़ और हरियाणा के युवक, पुलिस ने दबोचा

मनाली में होटल से कर रहे थे नशे का कारोबार. पुलिस ने हेरोइन के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार.

Two youths arrested with Chitta in Manali
मनाली में चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार (@KulluPolice)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 3:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस की टीम ने दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी होटल में कमरा लेकर रह रहे थे और वहीं से नशे का कारोबार कर रहे थे. पुलिस ने हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया है और अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

मनाली में हेरोइन की खेप के साथ 2 युवक गिरफ्तार

मनाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनाली पुलिस को सूचना मिली कि गोंपा रोड के पास एक होटल में कमरा नंबर 202 में ठहरे दो युवक विजय कुमार और संजीव वैद्य चिट्टा/हेरोइन बेचने का कार्य कर रहे हैं. सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर उक्त होटल में दबिश दी. कमरे में विजय कुमार (उम्र- 31 वर्ष) निवासी वीपीओ भूना, तहसील जिला फतेहाबाद (हरियाणा), और संजीव वैद्य (उम्र- 24 वर्ष) निवासी मकान नं.- 3396, सेक्टर 25-डी, चंडीगढ़ शामिल थे.

होटल से कर रहे थे नशे का कारोबार

पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में कमरे की तलाशी लेने पर डबल बैड के तकिये के नीचे रखे खाकी रंग के कागजी बैग से एक बीड़ी बंडल, एक लाइटर (CLIPER), एक काला लेदर पर्स (जिसमें ₹1100 कैश और SBI एटीएम कार्ड नाम विजय कुमार), इसके अलावा एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफा बरामद हुआ. वही, लिफाफे में हल्के पीले रंग का दानेदार पदार्थ पाया गया, जिसकी जब तलाशी ली गई तो 91.290 ग्राम हेरोइन पाई गई.

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि, "हेरोइन बरामदगी के आधार पर मनाली थाना में अभियोग संख्या 29/26 दिनांक 03 मार्च 2026 अधीन धारा 21, 29 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया है. पुलिस की टीम ने मामला दर्ज दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि नशा तस्करी में उनके साथ और कितने लोग शामिल हैं. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा कि ड्रग स्मगलिंग में कब से शामिल हैं."

ये भी पढ़ें: मंडी में 2026 की सबसे बड़ी चिट्टे की बरामदगी, 134 ग्राम सहित दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: इजराइल-ईरान तनाव का असर, दुबई में मौजूद हिमाचल का युवक, परिवार ने सरकार से की अपील