ETV Bharat / state

मंडी में 50 ग्राम चिट्टा और 95 हजार कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के खिलाफ एक्शन में पुलिस

मंडी पुलिस ने नए साल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद.

Chitta smugglers Arrested in Mandi
मंडी में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार (@MandiPolice)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 8, 2026 at 9:57 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मंडी: नए साल में भी नशे के खिलाफ मंडी पुलिस एक्शन मोड में है. जिले में मंडी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है. एनडीपीएस एक्ट के तहत मंडी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशे की बरामद की है. पुलिस ने आरोपियों से कैश भी बरामद किए हैं.

मंडी में 50 ग्राम चिट्टा बरामद

नशे के खिलाफ कार्रवाई में मंडी पुलिस को सफलता मिली है. पहला मामला पुलिस थाना सुंदरनगर क्षेत्र से संबंधित है. पुलिस द्वारा अलसू अंडरपास के पास गश्त और नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी नंबर HP24B-8415 को जांच के लिए रोका गया. स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 95,500 रुपए की नकद राशि बरामद की गई. आरोपियों की पहचान सलीम, निवासी जिला जालंधर (पंजाब) और प्रवीण कुमार, निवासी जिला बिलासपुर (हिमाचल ) के रूप में हुई है.

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 व 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है. पुलिस थाना सुंदरनगर के अनुसार दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा. मामले में आगामी तफ्तीश जारी है. नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से नशे की खेप ला रहे थे और इसे कहां सप्लाई करने जा रहे थे.

वहीं, दूसरा मामला पुलिस थाना औट क्षेत्र से सामने आया है. गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर डाकघर नंगवाई, तहसील औट, जिला मंडी निवासी किशन के मकान की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान मकान से 76.96 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस थाना औट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

मंडी पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने इन दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि, "जिला पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 व 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों से पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि इस नेटवर्क में उनके साथ और कितने लोग शामिल हैं. आम जनता से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें."

ये भी पढ़ें: चमियाणा अस्पताल में निशुल्क लंगर लगा रहे सर्बजीत बॉबी को दी जाए जगह, इस पर बर्दाश्त नहीं होगी देरी: हाईकोर्ट

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर तेज रफ्तार का कहर, नौलखा बाईपास के पास तीन कारों की भीषण टक्कर