ETV Bharat / state

WATCH ; प्रयागराज से रेस्क्यू तेंदुआ चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ा; फिर हुआ कुछ ऐसा

प्रयागराज में झूंसी सहित चार थाना क्षेत्रों में बीते कई दिनों से दहशत का पर्याय बना हुआ था तेंदुआ.

प्रयागराज से रेस्क्यू तेंदुआ
प्रयागराज से रेस्क्यू तेंदुआ (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 10:00 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चित्रकूट : प्रयागराज में झूंसी सहित चार थाना क्षेत्रों में बीते कई दिनों से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बीते गुरुवार को एक घर से रेस्क्यू किया था. वयस्क तेंदुआ कई लोगों पर हमला भी कर चुका था. रेस्क्यू के बाद तेंदुए को शुक्रवार को चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मानिकपुर रेंज प्रथम के कोर जोन के बाड़ा बाबा के जंगल में छोड़ा गया है.

प्रयागराज से रेस्क्यू तेंदुआ (Video Credit : ETV Bharat)

बता दें, प्रयागराज के झूंसी के छिबैया गांव में तेंदुए का रेस्क्यू 8 जनवरी (गुरुवार) को हुआ था. रेस्क्यू टीम में शामिल डिप्टी रेंजर एल.के. दुबे ने बताया कि तेंदुआ जंगल से भटक कर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया था. तेंदुए की मौजूदगी से कई गांवों में हड़कंप मचा हुआ था. प्रयागराज मेला क्षेत्र से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर तेंदुए की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में भी खौफ था. हालांकि तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया था.

तेंदुआ का रेस्क्यू करने वाली टीम.
तेंदुआ का रेस्क्यू करने वाली टीम. (Photo Credit : ETV Bharat)

डिप्टी रेंजर एल.के. दुबे के मुताबिक पशुचिकित्सक डॉ. नासिर की सहायता से बीते गुरुवार को तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करके रेस्क्यू कर लिया गया था. इसके बाद शुक्रवार को तेंदुए को चित्रकूट के मानिकपुर वन रेंज में लाया गया. रानीपुर टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह के अनुसार मानिकपुर रेंज प्रथम के रेंजर सुशील श्रीवास्तव व उनकी टीम की निगरानी में तेंदुए को कोर क्षेत्र के बाड़ा बाबा के बीहड़ में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया है. त रूप से छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें : चित्रकूट में रानीपुर टाइगर रिजर्व और बहराइच में कर्तनिया घाट पर्यटकों के लिए खुला; उठाएं टाइगर सफारी का लुत्फ

यह भी पढ़ें : चित्रकूट के कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू में जुटी रानीपुर टाइगर रिजर्व की टीम