मुश्किल घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है सरकार, गुड गवर्नेंस के लिए होगा दो दिवसीय चिंतन शिविर : विष्णुदेव साय
कमजोर मानसून से निपटने के साथ गुड गवर्नेंस के क्रियान्वयन को लेकर दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : July 2, 2026 at 3:43 PM IST
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव ने मानसून में देरी को लेकर हो रही किसानों की परेशानी को लेकर कहा है कि सरकार किसानों के साथ है.किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. सीएम ने कहा कि जिस तरीके से मौसम इस बार का है उसे लेकर कृषि विभाग किसानों से लगातार जानकारी साझा कर रहा है, हर तरह के प्रचार प्रसार भी हम कर रहे हैं.
गुड गवर्नेंस को लेकर होगा चिंतन शिविर
सीएम ने कहा कि किसान मौसम के अनुसार अपनी खेती की तैयारी करें. मानसून थोड़ा कमजोर है इसे लेकर सरकार भी चिंतित है कि किसानों को किस तरीके से सहायता दी जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी कार्य योजना भी तैयार हो रही है. छत्तीसगढ़ में चल रही सरकार जनहितैषी सरकार है. उसमें कार्य प्रणाली को और व्यवस्थित करने के साथ ही गुड गवर्नेंस को सुधार करने के लिए छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय राज्य मंत्रिमंडल की चिंतन शिविर का आयोजन कर और 5 जुलाई को किया जाएगा.
4 और 5 जुलाई को इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट रायपुर में राज्य मंत्रिमंडल के दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में देश के प्रबुद्ध विद्वानों के विचार और उनके अनुभवों को सुनने का अवसर मिलेगा. यह लगातार तीसरे साल आयोजित हो रहा है. चिंतन शिविर सुशासन को अधिक प्रभावी करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कम है.कामकाज की पारदर्शिता को इससे ज्यादा मजबूती मिलती है- विष्णुदेव साय,सीएम छग
योजनाओं को गति देने के लिए विद्वानों के विचार जरुरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जन केंद्रित योजनाएं हैं उस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी होती है कि उनके क्रियान्वयन को और किस तरीके से किया जाए कि उसे ज्यादा गति मिल सके. शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली और उसको लेकर होने वाले सामाजिक परिवर्तन में किस तरह की योजना होनी चाहिए इस पर भी उसे विषय के विद्वान के विचार और अनुभव काफी महत्वपूर्ण होते हैं, जो सरकार के कामकाज में मार्गदर्शन की भूमिका अदा करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गुड गवर्नेंस को और मजबूत करने में इस तरह के चिंतन शिविर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली गुड गवर्नेंस को और मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल होती है.
कमजोर मानसून चिंता का विषय
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग के माध्यम से इस बात की जानकारी सभी किसानों को दिया जा रहा है कि मौसम और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खेती की योजना किसान तैयार करें और उसी के अनुसार उन्हें खेती करनी भी चाहिए. व्यवस्थित योजना से किसानों को खेती से फायदा होगा, ताकि मौसम की परेशानी से भी बचें और उपज भी उन्हें ठीक मिले. इसको लेकर हम लोग लगातार जानकारी दे रहे हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग पहले से ही यह अवगत करा रहा है की अल नीनो के कारण मौसम थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए सभी लोगों को उसी के अनुसार अपनी खेती की तैयारी करनी चाहिए.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस बार मौसम का प्रभाव खेती के अनुसार नहीं दिख रहा है.अल नीनो का प्रभाव खेती किसानी पर पड़ रहा है इसके असर भी अब दिखने लगे हैं.मौसम की इस बेरुखी को लेकर सरकार चिंतित है और किसानों को हर मदद देने को तैयार है. सीएम ने कहा कि कृषि विभाग लगातार किसानों के साथ संवाद कर रहा है. हम लोग कई माध्यमों से प्रचार भी कर रहे हैं और हमारी पूरी यह कोशिश है कि किसानों को इस बात से अवगत कराया जाए कि वह जिस तरीके का मौसम है उसी के अनुसार अपनी खेती की प्लानिंग करें.
पुलिस का मेगा सत्यापन अभियान, कई पुलिसकर्मी मैदान में उतरे , संदिग्धों से हुई पूछताछ

