ETV Bharat / state

लखनऊ में ख़तरनाक मांझे से KGMU डॉक्टर का नाक और कान कटा; किशोरी का हाथ लहूलुहान

लखनऊ में ख़तरनाक मांझे से केजीएमयू के डॉक्टर की नाक और कान कट गये, वहीं किशोरी का हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गया.

Photo Credit: ETV Bharat
केजीएमयू के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर दीपक गुप्ता घायल. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 9:32 PM IST

|

Updated : February 25, 2026 at 10:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में जानलेवा ख़तरनाक मांझे का कहर जारी है. बुधवार को शहर के दो अलग-अलग इलाकों में इस चाइनीज मांझे ने एक डॉक्टर और एक किशोरी को अपना शिकार बनाया. बुधवार को हुसैनगंज क्षेत्र में ओवरब्रिज से गुजर रही किशोरी का हाथ मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह कट गया, वहीं चौक इलाके में केजीएमयू के डॉक्टर की नाक और कान पर गहरे जख्म हो गये.

पिछले 15 दिनों में 13 मामले सामने आये: पिछले 15 दिनों में मांझे से लहूलुहान होने का यह 13वां मामला है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि इस प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर लगाम नहीं लगी, तो पीड़ितों को मुआवजा देने की जिम्मेदारी सरकार की होगी.

Photo Credit: ETV Bharat
स्कूटी सवार किशोरी लहूलुहान हुई. (Photo Credit: ETV Bharat)

KGMU डॉक्टर की नाक और कान कटे: ​थाना चौक अंतर्गत चरक चौराहे वाले पुल पर केजीएमयू के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर दीपक गुप्ता अपनी बाइक से जा रहे थे. तभी मांझे से उनकी नाक और कान पर गंभीर कट लग गया. चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि डॉक्टर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है.

ओवरब्रिज पर किशोरी का हाथ कटा: ​हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डीएवी कॉलेज ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर में एक किशोरी अपनी स्कूटी से गुजर रही थी. अचानक पतंग का मांझा उसकी गर्दन की ओर आया. खुद को बचाने के लिए किशोरी ने जैसे ही हाथ आगे बढ़ाया, धारदार मांझे ने उसके हाथ में गहरा घाव कर दिया. खून रोकने के लिए युवती ने तुरंत अपना दुपट्टा घाव पर बांध लिया. राहगीरों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा; "प्रयागराज में आशुतोष ब्रह्मचारी WhatsApp ग्रुप पर दे रहे जांच की जानकारी"

Last Updated : February 25, 2026 at 10:48 PM IST