घोंघा नदी में डूबे बच्चे, तीनों बच्चों के शव बरामद, हादसे के बाद समडील में पसरा मातम
बच्चे शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद घोंघा नदी पार कर घर लौट रहे थे. संजय यादव की रिपोर्ट.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : August 23, 2026 at 9:19 AM IST
बिलासपुर: तखतपुर थाना इलाके के ग्राम पंचायत समडील में तीन बच्चे घोंघा नदी में डूब गए. जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने तीनों बच्चों के शवों को नदी से बरामद कर लिया है. ग्राम पंचायत समडील के लोगों का कहना है कि गांव के तीनों बच्चे शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे. रास्ते में घोंघा नदी पड़ता है, तीन बच्चे घोंघा नदी पार कर रहे थे, तभी पानी के तेज बहाव की चपेट में वो आ गए.
परिजनों का ये भी कहना है कि बच्चे स्कूल जाने के लिए रोज दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करते थे. लेकिन हादसे वाले दिन बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हो रही थी, लिहाज उन लोगों ने नदी का रास्ता पकड़ लिया. छुट्टी के बाद वो घर के लिए वापस नदी के रास्ते से ही लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया.


घोंघा नदी में डूबे तीन बच्चे
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे जब सुबह के वक्त स्कूल गए थे तो नदी में पानी का स्तर काफी कम था, लेकिन जब बच्चे स्कूल खत्म कर लौटने लगे तो पानी का लेवल काफी ज्यादा बढ़ गया. बच्चों को पानी के बढ़ने का अंदाजा नहीं मिला और वो तेज बहाव में बह गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में लगातार हो रही बारिश के चलते ज्यादातर नदी नाले उफान पर हैं. जिला प्रशासन की टीम ने भी लोगों से अपील कि है कि वो जान जोखिम में डालकर नदी नाले पार नहीं करें.
नदी में डूबने वाले बच्चों के नाम
- अनमोल जायसवाल, उम्र 7 साल
- स्तुति जायसवाल, उम्र 9 साल
- शिक्षा जायसवाल, उम्र 8 वर्ष
समडील गांव में पसरा मातम
हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में गांववाले मौके पर जमा हो गए. ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर से बच्चों की तलाश की, फिर पुलिस को भी हादसे की खबर दी गई.
तीनों बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए. एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चों की तलाश में जुटी जुटी थी. तीनों बच्चों के शवों को नदी से निकाल लिया गया है : अवनीश पासवान, जांच अधिकारी
बच्चों के डूबने से जुड़ी घटनाएं
- 21 अगस्त 2026: बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के चिल्हाटी गांव में 2 मासूमों की पानी में डूबने से मौत हो गई. दोनों बच्चे पिता मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे, इसी दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए. पिता को पता तब चला जब फोन डिस्कनेक्ट हुआ.
- 25 जुलाई 2026: दुर्ग के शिवनाथ नदी में 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. दोनों बच्चे नदी में नहाने के लिए उतरे थे.
- 4 अगस्त 2025: बस्तर के परपा थाना इलाके में पत्थर खदान के पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई.
- 15 मई 2024: बेमेतरा के भैसा भनसूली गांव में तालाब में डूबने से 2 मासूमों की मौत हो गई. दोनों बच्चे रिश्ते में ममेरे भाई थे.
शिवनाथ नदी में डूबे दो नाबालिग, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
पत्थर खदान में डूबने से 2 मासूमों की हुई मौत, CM साय ने की गहरे जल स्रोतों से दूरी बनाने की अपील
बेमेतरा के भैसा भनसूली गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत - Brothers drown in pond

