ETV Bharat / state

बगल से गुजर गई मौत, तस्वीरों ने खड़े किए रौंगटे, सीसीटीवी फुटेज देख उड़े लोगों के होश

जीपीएम के अमरकंटक रोड पर तेज रफ्तार गाड़ी पलक झपकते ही बच्चे के पास से होकर गुजर गई, बच्चा हक्का-बक्का रह गया.

CHILD NARROWLY ESCAPED DEATH AT GPM
तस्वीरों ने खड़े किए रौंगटे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 28, 2026 at 11:07 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जीपीएम: गाड़ी चलाते वक्त रफ्तार पर नियंत्रण रखना जरूरी है. कई बार तेज रफ्तार से गाड़ी भगाने के चक्कर में लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं. कई बार तो इन हादसों में निर्दोष लोगों की जान तक चली जाती है. ट्रैफिक पुलिस लगातार लोगों को जागरुकता अभियानों के जरिए सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स और फायदे गिनाती है, बावजूद इसके लोग तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से बाज नहीं आते. गौरेला नगर इलाके से एक ऐसा ही हादसा होते-होते टल गया.

और बगल से गुजर गई मौत

दरअसल, छह साल का एक बच्चा घर के बाहर खड़ी बाइक के पास खेल रहा होता है. तभी तेज रफ्तार कार लहराते हुए आती है और जिस बाइक के पास खड़ा होकर बच्चा खेल रहा होता है, उस बाइक को टक्कर मारकर निकल जाती है. पहली बार में देखने वाले को ऐसा लगता है जैसे कि कार का ड्राइवर जान बूझकर लहराते हुए आता है और टक्कर मारकर निकल जाता है. गनीमत रही कि इस टक्कर में बच्चा बाल बाल बच गया. जिस वक्त तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी उस वक्त बच्चे और कार के बीच में महज एक फीट का फासला रहा होगा. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. बच्चे के परिजन भी भागकर मौके पर पहुंचे. लेकिन तबतक कार सवार मौके से भाग निकला. कार की चपेट में आने से कई बाइकें मौके पर छतिग्रस्त हो गई.

तस्वीरों ने खड़े किए रौंगटे (ETV Bharat)


रुकने के बजाए भाग निकला ड्राइवर

घटना के बाद कार चालक मौके पर रुकने के बजाए वाहन लेकर फरार हो गया. लोगों ने उसका पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में मौके से भागने में सफल रहा. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सामने आए फुटेज में कार की तेज रफ्तार और टक्कर के बाद चालक के फरार होने की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं.

गौरेला पुलिस कार का नंबर तलाशने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का जायजा लेने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है. पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर ब्रेजा कार और उसके चालक की पहचान की जा रही है. वाहन चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

लोगों ने की स्पीड लिमिट तय करने की मांग

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में काफी नाराजगी है. उनका कहना है कि मुख्य बाजार में लगातार तेज रफ्तार वाहन दौड़ते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है. लोगों ने बाजार क्षेत्र में स्पीड लिमिट का सख्ती से पालन कराने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की.

खाद और डीजल के लिए किसान कर रहे त्राहिमाम, गुंडे उड़ा रहे कानून की खुलेआम धज्जियां: बघेल

राघवेंद्र पटेल हत्याकांड में फैसला, जीपीएम कोर्ट ने सुनाई 2 को आजीवन कारवास की सजा

जीपीएम में छात्र ने की जान देने की कोशिश, स्कूल में प्रवेश नहीं मिलने से था निराश