ETV Bharat / state

प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में जाएंगे सीएम योगी, स्नान पर्वों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट हुआ. पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने कमान संभाली.

Photo Credit: ETV Bharat
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा आज (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 9, 2026 at 10:40 PM IST

|

Updated : January 9, 2026 at 10:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

प्रयागराज: माघ मेला–2026 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. 10 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद माघ मेला का जायजा लेंगे. मुख्यमंत्री मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों के साथ सुरक्षा–व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे.

पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों का जायजा लेंगे. इसे लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है.

Photo Credit: ETV Bharat
पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने कमान संभाली. (Photo Credit: ETV Bharat)

ड्यूटी प्लान और मूवमेंट प्लान पर चर्चा: पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से एक दिन पहले शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग की गई. अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. सभी राजपत्रित अधिकारियों को मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े ड्यूटी प्लान, तैनात बल और मूवमेंट प्लान की पूरी जानकारी सुनिश्चित करने को कहा गया.

संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी: पुलिस आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि फ्लीट मूवमेंट और ड्यूटी से जुड़ा रिहर्सल समय से पूरा कर लिया जाए. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी गंभीरता, सतर्कता और शालीन व्यवहार के साथ मौजूद रहें. सुरक्षा मार्गों पर जाम या अव्यवस्था न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं. माघ मेला क्षेत्र में आपराधिक गिरोहों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, संगम क्षेत्र सहित प्रमुख स्थलों पर अतिक्रमण रोकने और सभी आवागमन मार्ग खुले रखने पर विशेष जोर दिया गया.

Photo Credit: ETV Bharat
पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में है. (Photo Credit: ETV Bharat)

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: भिक्षुकों को मेला प्रशासन द्वारा निर्धारित रैन बसेरों में भेजने और वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं. प्रशासन का साफ संदेश है कि मुख्यमंत्री के भ्रमण और माघ मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और इसके लिए हर स्तर पर सख्त इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- KGMU का इनामी डॉ. रमीजुद्दीन गिरफ्तार; महिला डॉक्टर को लव जिहाद में फंसाकर किया था टॉर्चर, कोर्ट में सरेंडर करना चाहता था

Last Updated : January 9, 2026 at 10:48 PM IST