ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र में CM सैनी की सौगात, सोमनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Chief Minister Nayab Singh Saini flagged off the Somnath Swabhiman Parv train in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र में CM सैनी की सौगात (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 8, 2026 at 9:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र: हरियाणा सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम के लिए रवाना किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ट्रेन में चढ़कर यात्रियों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और यात्रा से जुड़े अनुभवों पर बातचीत की.

सरकार ने किए सारे इंतजाम : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है. वहीं यात्रियों ने इस पहल के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पहली बार सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए उनसे किसी प्रकार का शुल्क या खर्च नहीं लिया गया है और आने-जाने, भोजन, ठहरने सहित सभी व्यवस्थाएं सरकार द्वारा की गई हैं.

कुरुक्षेत्र में CM सैनी की सौगात (ETV Bharat)

अनेक बार टूटा सोमनाथ मंदिर : मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की धैर्यगाथा का रहा है. ये मंदिर अनेक बार टूटा और लूटा गया. लेकिन हर बार दोगुनी साहस के साथ उठ खड़ा हुआ. इतिहास गवाह है कि जब-जब सोमनाथ पर प्रहार हुआ, तब-तब पूरे देश की आत्मा आहत हुई. लेकिन हर बार राष्ट्र ने ये सिद्ध किया कि हमारी आस्था को तलवारों से नहीं मिटाया जा सकता. उन्होंने कहा कि जब सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण व स्वतंत्र भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का उद्घोष हुआ तब लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने मंदिर निर्माण को राष्ट्रीय निर्माण की पुनर्स्थापना बताया, जिसने राष्ट्र को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का काम किया.

Chief Minister Nayab Singh Saini flagged off the Somnath Swabhiman Parv train in Kurukshetra
ट्रेन के अंदर नायब सिंह सैनी (ETV Bharat)

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश भर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है. ये पर्व जनवरी 2027 तक चलेगा. इस पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है. इस योजना के तहत हजारों बुजुर्ग श्रद्धालु अब तक देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं. उन्होंने अपने अनुभव, संस्कार और परिश्रम से समाज को दिशा दी है. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से हम उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं.

Chief Minister Nayab Singh Saini flagged off the Somnath Swabhiman Parv train in Kurukshetra
महिलाओं से बात करते नायब सिंह सैनी (ETV Bharat)

डॉक्टरों की टीम भी भेजी गई : कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के श्रद्धालु इस यात्रा पर रवाना हुए. यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए डॉक्टरों की टीम भी ट्रेन के साथ भेजी गई है. श्रद्धालुओं ने सरकार की इस योजना को बुजुर्गों के लिए एक सराहनीय और यादगार पहल बताया.

Chief Minister Nayab Singh Saini flagged off the Somnath Swabhiman Parv train in Kurukshetra
सोमनाथ की तस्वीर लिए नायब सिंह सैनी (ETV Bharat)
Chief Minister Nayab Singh Saini flagged off the Somnath Swabhiman Parv train in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन (ETV Bharat)
Chief Minister Nayab Singh Saini flagged off the Somnath Swabhiman Parv train in Kurukshetra
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना (ETV Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : करनाल से नांदेड़ के लिए चल पड़ी फ्री ट्रेन, हरियाणा सरकार ने दी श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात

ये भी पढ़ें : हरियाणा में सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों को मुख्यमंत्री का तोहफा, 60 दिनों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल

ये भी पढ़ें : पंचकूला में हरियाणा CM का बड़ा एक्शन, ट्रांसफार्मर लगाने में देरी पर ठेकेदार पर FIR के निर्देश