हरियाणा CM ने कुरुक्षेत्र के लाडवा में मनाई लोहड़ी, प्रदेश की खुशहाली की कामना, बोले - महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया
कुरुक्षेत्र के लाडवा में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम लोगों के साथ लोहड़ी पर्व मनाया है.

Published : January 11, 2026 at 8:31 PM IST
|Updated : January 11, 2026 at 9:09 PM IST
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा में अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहड़ी पर्व मनाया और कहा कि लोहड़ी हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है. साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार हुआ है और लाडो लक्ष्मी योजना से बेटियां सशक्त हो रही हैं.
सीएम ने मनाई लोहड़ी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को लाडवा के शिवाला राम कुंडी में आम लोगों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया. मुख्यमंत्री ने पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही युवा पीढ़ी की सबसे बड़ी ताकत है. इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रही.
हरियाणा में लिंगानुपात सुधरा : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान से हरियाणा में लिंगानुपात सुधरकर 923 हो गया है. उन्होंने महिला सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए बताया कि 'लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत अब तक 7 लाख से अधिक बहनों को 260 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया : सैनी ने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 81 नए कॉलेजों में से 31 विशेष रूप से लड़कियों के लिए खोले गए हैं. साथ ही 'लखपति दीदी' योजना के तहत 2.34 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है. इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.



हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - हरियाणा में अब इन महिलाओं को भी सरकार देगी 2100 रुपए, 3 जगहों को मिला नगरपालिका का दर्जा, कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवरों की बल्ले-बल्ले
ये भी पढ़ें - यमुनानगर पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- "कभी भूल नहीं पाएंगे गुरु तेग बहादुर की शहादत"
ये भी पढ़ें - सीएम नायब सैनी ने दी नए साल की बधाई, कुरुक्षेत्र के तिरुपति वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा

